Home » खेल » IND vs ENG: क्या आखिरी टी20 में होगी संजू सैमसन की एंट्री? इस स्टार खिलाड़ी पर गिर सकती है गाज

IND vs ENG: क्या आखिरी टी20 में होगी संजू सैमसन की एंट्री? इस स्टार खिलाड़ी पर गिर सकती है गाज

नई दिल्ली: भारतीय टीम आज यानी 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मैच खेलने उतरेगी। सीरीज में मेहमान टीम के लिए अब कुछ खोने को नहीं बचा है, क्योंकि इंग्लिश टीम पहले ही 3-0. . .

नई दिल्ली: भारतीय टीम आज यानी 11 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मैच खेलने उतरेगी। सीरीज में मेहमान टीम के लिए अब कुछ खोने को नहीं बचा है, क्योंकि इंग्लिश टीम पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन (Team Management) बेंच स्ट्रेंथ को आजमाते हुए प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को शामिल कर सकता है। दिलचस्प बात यह है कि सैमसन, वैभव सूर्यवंशी की जगह नहीं बल्कि खराब फॉर्म से जूझ रहे एक सीनियर खिलाड़ी को रिप्लेस करेंगे।

तिलक वर्मा पर मंडराया ड्रॉप होने का खतरा, उपकप्तान का फ्लॉप शो जारी

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है। मिडिल ऑर्डर में उनसे उम्मीद थी कि वे विकेट गिरने का सिलसिला रोकेंगे और रन गति को भी बढ़ाएंगे, लेकिन वे दोनों मोर्चों पर नाकाम रहे।

तिलक का हालिया सफर: आयरलैंड सीरीज से लेकर अब तक उनके बल्ले से 19, 55, 13, 24, 3 और 11 रन की पारियां निकली हैं। इस लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट आखिरी मैच में उन्हें आराम देकर संजू सैमसन को आजमा सकता है।

नंबर-5 पर संजू के आंकड़े चिंताजनक; ओपनिंग है पहली पसंद

अगर संजू को तिलक की जगह नंबर-5 पर उतारा जाता है, तो इतिहास उनके पक्ष में नहीं दिखता। एशिया कप 2025 में भी शुभमन गिल को जगह देने के लिए संजू को मिडिल ऑर्डर में धकेला गया था।

  • नंबर-5 पर रिकॉर्ड: संजू ने इस पोजीशन पर 8 पारियों में सिर्फ 138 रन बनाए हैं, जहां उनका स्ट्राइक रेट गिरकर 127 का हो जाता है।
  • नंबर-6 और 7 पर रिकॉर्ड: यहाँ खेली 1-1 पारी में उन्होंने क्रमशः 12 और 19 रन बनाए।
  • ओपनिंग में धाकड़ रिकॉर्ड: संजू बतौर ओपनर सबसे खतरनाक रहे हैं। उन्होंने 31 पारियों में 178 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 932 रन कूटे हैं, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।

‘करो या मरो’ का मुकाबला: संजू सैमसन के पास आखिरी मौका!

अगर आज इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए टर्निंग पॉइंट या आखिरी मौका साबित हो सकता है। टी20 वर्ल्ड कप में तीन धमाकेदार पारियां खेलने के बाद संजू अचानक आउट ऑफ फॉर्म हो गए और अगली 3 पारियों में केवल 5 रन बना सके। इसी वजह से उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से ड्रॉप कर दिया गया है। ऐसे में एशियाई खेलों की टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए संजू को आज हर हाल में बड़ी पारी खेलनी होगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम