ADVERTISEMENT
Home » खेल » MI vs SRH: हैदराबाद ने हासिल किया आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य, छठी हार के साथ मुंबई नौवें स्थान पर

MI vs SRH: हैदराबाद ने हासिल किया आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य, छठी हार के साथ मुंबई नौवें स्थान पर

मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की शानदार शतकीय पारी की मदद. . .

मुंबई। सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने रेयान रिकेल्टन की शानदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही 249 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रनचेज

ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इस सीजन में यह सनराइजर्स की लगातार पांचवीं जीत है। नौ में छह मैच जीत चुकी हैदराबाद 12 अंक और +0.832 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है जबकि मुंबई छह मैचों में हार के साथ नौवें पायदान पर है। शीर्ष पर पंजाब किंग्स का दबदबा है और आरसीबी दूसरे स्थान पर मौजूद है।

आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल

टीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
पंजाब किंग्स861113+1.043
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु862012+1.919
सनराइजर्स हैदराबाद963012+0.832
राजस्थान रॉयल्स963012+0.617
गुजरात टाइटंस84408-0.475
चेन्नई सुपर किंग्स83506-0.121
दिल्ली कैपिटल्स83506-1.060
कोलकाता नाइट राइडर्स82515-0.751
मुंबई इंडियंस82604-0.784
लखनऊ सुपर जाएंट्स82604-1.106

हैदराबाद की पारी

सनराइजर्स को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.4 ओवरों में 129 रन जोड़े। अभिषेक 24 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ट्रेविस हेड 30 गेंदों में आठ छक्कों और चार चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT

इस टीम ने 133 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया था, जिसके बाद हेनरिक क्लासेन ने नीतीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 80 रन जुटाकर टीम को 213 के स्कोर तक पहुंचाया। नीतीश 21 रन बनाकर आउट हुए। यहां से क्लासेन ने सलिल अरोड़ा के साथ 14 गेंदों में 36 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाई। क्लासेन 30 गेंदों में चार छक्कों और सात चौकों के साथ 65 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि सलिल ने 10 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 30 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से गजनफर ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट निकाला।

मुंबई की पारी

इससे पहले, विल जैक्स और रेयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने 43 गेंदों में 93 रन की साझेदारी कर मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। जैक्स 22 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रिकेल्टन ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ दूसरे विकेट के लिए आठ गेंदों में 17 रन जुटाए। सूर्यकुमार पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई इंडियंस ने 8.3 ओवरों में 110 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रिकेल्टन ने नमन धीर के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। नमन 17 गेंदों में तीन चौकों के साथ 22 रन बनाकर आउट हुए।
यहां से रिकेल्टन ने हार्दिक पांड्या के साथ 27 गेंदों में 56 रन जोड़कर टीम का दोहरा शतक पूरा कराया। कप्तान पांड्या 15 गेंदों में दो छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुए। रेयान रिकेल्टन 55 गेंदों में 10 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 123 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी की मदद से एमआई ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। विपक्षी खेमे से प्रफुल हिंगे ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। इनके अलावा, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और नीतीश रेड्डी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम