Home » खेल » आईपीएल 2026 : 6 हार के बाद बढ़ी मुंबई इंडियंस की टेंशन, अब प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा चमत्‍कार

आईपीएल 2026 : 6 हार के बाद बढ़ी मुंबई इंडियंस की टेंशन, अब प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा चमत्‍कार

नई दिल्ली। वानखेड़े स्‍टेडियम में बुधवार को 243 रन बनाने के बाद भी मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 244 रन के टारगेट को सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से चेज कर लिया। मौजूद सीजन में. . .

नई दिल्ली। वानखेड़े स्‍टेडियम में बुधवार को 243 रन बनाने के बाद भी मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 244 रन के टारगेट को सनराइजर्स हैदराबाद ने आसानी से चेज कर लिया। मौजूद सीजन में मुंबई की यह छठी हार है।
ऐसे में अब 5 बार की चैंपियन टीम की प्‍लेऑफ की डगर कठिन होती नजर आ रही है। हालांकि, हार्दिक पांड्या की टीम अब भी अंतिम-4 में अपनी जगह पक्‍की कर सकती है। हालांकि, इसके लिए उन्‍हें चमत्‍कार करके ही दिखाना होगा।

प्‍लेऑफ का गणित

आईपीएल में प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 8 जीत और 16 अंकों की जरूरत होती है। 19वें सीजन में मुंबई ने अब तक 8 मैच खेले हैं और 2 में जीत दर्ज की है। 4 अंकों के साथ टीम प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है।
टीम का नेट रन रेट -0.784 है। लीग स्‍टेज में मुंबई को अभी 6 मुकाबले और खेलने हैं। अगर मुंबई ये सभी मैच जीतती है तो उनके 16 अंक हो सकते हैं। हालांकि, इसके बाद भी मुंबई को अन्‍य टीमों के रिजल्‍ट पर निर्भर रहा पड़ सकता है।

मुंबई को बदलनी होगी रणनीति

प्‍वाइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमों के अभी 12-12 अंक हैं। ऐसे में कुछ टीम 16 से ज्‍यादा अंकों के साथ टॉप-4 का टिकट कटा सकती हैं। यहां से एक भी हार मुंबई टीम की मुश्किलें बढ़ा सकती है। ऐसे में अब कप्‍तान और टीम अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा।
अपने अगले मैच में मुंबई का सामना चेन्‍नई सुपर किंग्‍स से होगा। यह मुकाबला 2 मई को चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टीम लखनऊ, आरसीबी, पंजाब, कोलकाता और राजस्‍थान का भी सामना करेगी।

मुंबई इंडियंस के आने वाले मैच

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स: 2 मई
मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: 4 मई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस: 10 मई
पंजाब किंग्‍स बनाम मुंबई इंडियंस: 14 मई
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस: 20 मई
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स: 24 मई

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम