डेस्क। फिल्म ‘बीए पास’ की एक्ट्रेस शिखा जोशी ने डिप्रेशन और शोषण के चलते खुद अपना गला काट लिया था।दम तोड़ने से पहले वीडियो में कहे उनके आखिरी शब्द मर्दों के काले सच को बयां करते हैं।
एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत
चकाचौंध से भरी मुंबई नगरी जितनी खूबसूरत दूर से दिखती है, इसके भीतर का अकेलापन और दर्द उतना ही खौफनाक है। साल 2015 में इस इंडस्ट्री ने एक ऐसा खौफनाक मंजर देखा, जिसने हर किसी की रूह कंपा दी। फिल्म ‘बीए पास’ (BA Pass) में नजर आईं 40 साल की मॉडल और एक्ट्रेस शिखा जोशी ने डिप्रेशन और शोषण के दलदल में फंसकर जो कदम उठाया, उसे सुनकर आज भी लोग कांप उठते हैं।
बड़े ख्वाब और स्ट्रगल का दौर
शिखा जोशी अपनी आंखों में बड़े पर्दे पर छा जाने का एक खूबसूरत सपना लेकर मुंबई आई थीं. वह एक बेहद होनहार मॉडल और एक्ट्रेस थीं. फिल्म ‘बीए पास’ में काम करने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनका करियर उड़ान भरेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. काम की कमी और मानसिक तनाव ने उन्हें इस कदर घेरा कि उनके बड़े ख्वाब बिखरने लगे.
खुद को किया कमरे में कैद
साल 2015 की शुरुआत से ही शिखा के व्यवहार में गहरा बदलाव आने लगा था। वह उस वक्त अपनी सहेली और एक्ट्रेस मधु भारती के फ्लैट में रह रही थीं। तकलीफ और तनाव की वजह से शिखा ने मौत से ठीक दो हफ्ते पहले खुद को घर के भीतर पूरी तरह कैद कर लिया था। उन्होंने बाहर निकलना बंद कर दिया था।
16 मई की वो आखिरी दोपहर
तनाव जब बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो शिखा ने शराब का सहारा लेना शुरू कर दिया। मौत वाले दिन यानी 16 मई 2015 को दोपहर से ही शिखा ने शराब पीनी शुरू कर दी थी। उस वक्त घर पर उनकी सहेली मधु भारती और एक अन्य दोस्त अनु भी मौजूद थीं। ड्रिंक करने के बाद जब मधु की आंख लग गई, तो शिखा चुपचाप वहां से उठीं और भारी कदमों से बाथरूम की तरफ चली गईं।
बाथरूम का बंद दरवाजा और चीख
जब मधु भारती की नींद खुली, तो उन्होंने पूरे फ्लैट में शिखा को खोजा, लेकिन ढूंढने के बाद भी जब शिखा नहीं मिलीं, तो मधु ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। बार-बार बुलाने पर अंदर से शिखा की रुआंसी आवाज आई, “अब लोग मुझे पकड़ लेंगे… मैं पूरी तरह खत्म हो चुकी हूं।” मधु ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन शिखा ने अंदर से कहा, “अब तुम लोग मुझे नहीं बचा पाओगे।”
खून से लथपथ फर्श पर पड़ी रही बाॅडी
जैसे ही मधु ने किसी तरह बाथरूम का दरवाजा खोला, सामने का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पूरा बाथरूम खून का तालाब बन चुका था और शिखा जमीन पर तड़प रही थीं।उन्होंने किचन के चाकू से अपने ही गले पर वार कर लिया था। शिखा के गले पर चाकू के तीन गहरे निशान थे और चारों तरफ बस खून ही खून बिखरा हुआ था।
मर्दों की गलती का आखिरी सच
इस भयानक मंजर को देखकर मधु ने तुरंत अपने पति रियाज पठान को फोन किया। घबराहट में उनके पति ने सलाह दी कि पुलिस केस में फंसने से बचने के लिए तुरंत शिखा का बयान रिकॉर्ड कर लो। इसके बाद मधु ने मोबाइल से करीब 2 मिनट का एक वीडियो बनाया. उस वीडियो में मरती हुई शिखा तड़पते हुए अपने दर्द के लिए एक डॉक्टर शर्मा और उन शादीशुदा मर्दों को जिम्मेदार ठहरा रही थीं, जिन्होंने उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया था।
फेसबुक पर बदला था कवर पेज
जांच में सामने आया कि शिखा अपनी मौत से एक रात पहले यानी 15 मई की पूरी रात सोई नहीं थीं। वह ओल्ड मोंक रम पीते हुए लैपटॉप पर कुछ देख रही थीं। सुबह उन्होंने अपने फेसबुक का कवर पेज बदलकर माता-पिता की तस्वीर लगाई और लिखा, “मैं अपना बचपन फिर से जीना चाहती हूं… जब मेरा परिवार ही मेरी पूरी दुनिया थी… और अब पूरी दुनिया मेरी फैमिली है।”