Home » उत्तर प्रदेश » झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की मौत, तीन गंभीर घायल, झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे सभी

झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की मौत, तीन गंभीर घायल, झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे सभी

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से. . .

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे।

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से झांसी आ रही कार पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आबान अहमद और सोनू खान की मौके पर मौत

हादसे में आबान अहमद और सोनू खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अहजम, मोहम्मद जैद और उमर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अली अहमद से मुलाकात के लिए जा रहे थे परिजन

बताया जा रहा है कि अली अहमद को एक अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। तब से वह वहीं निरुद्ध है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग उससे मुलाकात करने के लिए झांसी जा रहे थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम