Home » मनोरंजन » ‘धमाल 4’ देखकर आया लोगों का रिएक्शन : किसी ने कहा हंसी का धमाका, तो किसी ने बताया फीका पटाखा, जानें सोशल मीडिया का फैसला

‘धमाल 4’ देखकर आया लोगों का रिएक्शन : किसी ने कहा हंसी का धमाका, तो किसी ने बताया फीका पटाखा, जानें सोशल मीडिया का फैसला

मुंबई। धमाल 4′ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर इस कॉमेडी-एडवेंचर. . .

मुंबई। धमाल 4′ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर इस कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म ने एक बार फिर ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। हालांकि, दर्शकों की राय इस बार दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही है।

कहानी 100 साल पुराने शैतान सिंह के छिपे खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है

फिल्म की कहानी 100 साल पुराने शैतान सिंह के छिपे खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। खजाने का राज पृथ्वी (उपेंद्र लिमये) की कमजोर याददाश्त में छिपा है। जैसे ही यह रहस्य सामने आता है, एक रहस्यमयी आइलैंड तक पहुंचने की रेस शुरू हो जाती है, जहां हर किरदार दूसरे को मात देकर खजाने पर कब्जा जमाना चाहता है। इसी दौड़ में कॉमेडी, गलतफहमियां, एक्शन और मजेदार घटनाओं की भरमार देखने को मिलती है।

फिल्म को लेकर मिले-जुले रिव्यू

X पर फिल्म को लेकर मिले-जुले रिव्यू सामने आए हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म को पूरी तरह एंटरटेनिंग बताया, जबकि कई लोगों को इसकी कॉमेडी और स्क्रीनप्ले कमजोर लगा। एक यूजर ने लिखा, “धमाल 4 का फाइनल रिव्यू—जिसे मेन लीड होना चाहिए था, वो साइड रोल में दिखा और जिनकी कॉमिक टाइमिंग शानदार है, उन्हें कम स्क्रीनटाइम मिला। फिजिकल कॉमेडी का प्रयास भी खास असर नहीं छोड़ पाया।”

अजय देवगन अपनी ही फिल्म में साइड रोल जैसे लगे

एक अन्य यूजर ने फिल्म की आलोचना करते हुए लिखा, “जोक्स इतने कमजोर हैं कि हंसी नहीं आएगी। अजय देवगन फिर अपनी ही फिल्म में साइड रोल जैसे लगे। उनके फैंस इससे कहीं बेहतर डिजर्व करते हैं।” वहीं कई दर्शकों ने फिल्म की जमकर तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा, “धमाल 4 पूरी तरह पैसा वसूल है। एक्शन, कॉमेडी, एडवेंचर, ट्रेजर हंट, ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण है। फिल्म शुरू से आखिर तक एंटरटेन करती है।”

2 घंटे 24 मिनट की फिल्म कॉमेडी,

एक दर्शक ने फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए लिखा, “धमाल यूनिवर्स की यह नई फिल्म फ्रेंचाइजी की पहचान बरकरार रखती है। अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा शानदार मनोरंजन करते हैं, जबकि रितेश देशमुख, अंजलि आनंद और रवि किशन का भी अच्छा साथ मिलता है। 2 घंटे 24 मिनट की यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन, एडवेंचर और ट्रेजर हंट का फुल पैकेज है।”

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम