ADVERTISEMENT
Home » देश » नेपाल से इन देशों में भाग सकता है अमृतपाल, एयरपोर्टों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

नेपाल से इन देशों में भाग सकता है अमृतपाल, एयरपोर्टों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। इसी के चलते जालंधर पुलिस नेपाल पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि अमृतपाल और पप्पलप्रीत की एक सेल्फी सोशल. . .

नई दिल्ली। ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। इसी के चलते जालंधर पुलिस नेपाल पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि अमृतपाल और पप्पलप्रीत की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। यह सेल्फी नेपाल हाइवे के नजदीक ली बताई जा रही है।
वहीं ‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने खबर दी है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को वाणिज्य सेवा विभाग को भेजे पत्र में यहां की विभिन्न सरकारी एजेंसी से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल नेपाल से भागने की कोशिश करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। साथ ही यह भी लिखा है कि अमृतपाल सफर करने के लिए अपने पासपोर्ट का या फिर फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकता है। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि वह दुबई, थाइलैंड, कतर, सिंगापुर, बैंकॉक जैसे देशों में भाग सकता है। इसके मद्देनजर सभी देशों और नेपाल के एयरपोर्टों पर कड़ा पहरा लगाया जा रहा है और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं सभी देशों की सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं।

 

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम