Home » शिक्षा » पश्चिम बंगाल के स्कूलों में बड़ा बदलाव! 17 पाठ्यपुस्तकों के नाम बदले, 2 जनवरी से छात्रों को मिलेंगी नई किताबें

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में बड़ा बदलाव! 17 पाठ्यपुस्तकों के नाम बदले, 2 जनवरी से छात्रों को मिलेंगी नई किताबें

पश्चिम बंगाल के स्कूली शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले बड़ा फैसला लिया है। राज्य के प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं कक्षा तक की कुल 17 पाठ्यपुस्तकों के नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। आगामी 2 जनवरी को. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के स्कूली शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले बड़ा फैसला लिया है। राज्य के प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं कक्षा तक की कुल 17 पाठ्यपुस्तकों के नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। आगामी 2 जनवरी को ‘बुक डे’ के अवसर पर राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के विद्यार्थियों को नए नाम वाली पाठ्यपुस्तकें वितरित की जाएंगी। शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक, पहली से आठवीं कक्षा तक की विभिन्न विषयों की किताबों के नाम में बदलाव किया गया है। इनमें भाषा, इतिहास और भूगोल से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं। नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थी अब बदले हुए नामों वाली किताबों से पढ़ाई करेंगे।

पहली से आठवीं कक्षा तक बदली गईं किताबों के नाम

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से किए गए बदलाव के तहत अलग-अलग कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकों को नए नाम दिए गए हैं। पूरी सूची इस प्रकार है।

पहली कक्षा

  • आमार बोई-1 (क) → नवपल्लव-1 (खंड 1)
  • आमार बोई-1 (ख) → नवपल्लव-1 (खंड 2)
  • आमार बोई-1 (ग) → नवपल्लव-1 (खंड 3)

दूसरी कक्षा

  • आमार बोई-2 (क) → नवदिगंत-2 (खंड 1)
  • आमार बोई-2 (ख) → नवदिगंत-2 (खंड 2)
  • आमार बोई-2 (ग) → नवदिगंत-2 (खंड 3)

तीसरी कक्षा

  • पाताबहार-3 → नवांकुर-3

चौथी कक्षा

  • पाताबहार-4 → उन्मेष-4

पांचवीं कक्षा

  • पाताबहार-5 → नवदिशारी-5

छठी कक्षा

  • अतीत ओ ऐतिह्य-6 → प्राचीन इतिहास-6
  • आमादेर पृथिबी-6 → भू-परिचय-6

सातवीं कक्षा

  • अतीत ओ ऐतिह्य-7 → मध्य इतिहास-7
  • आमादेर पृथिबी-7 → भू-परिचय-7

आठवीं कक्षा

  • अतीत ओ ऐतिह्य-8 → आधुनिक इतिहास-8
  • आमादेर पृथिबी-8 → भू-परिचय-8

2 जनवरी को ‘बुक डे’ पर मिलेंगी नई किताबें

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यार्थियों तक पाठ्यपुस्तकें पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत 2 जनवरी को राज्यभर में ‘बुक डे’ मनाया जाएगा। इस दिन सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में विद्यार्थियों को नई नाम वाली किताबें दी जाएंगी।

प्री-प्राइमरी से आठवीं तक लागू होगा बदलाव

उल्लेखनीय है कि प्री-प्राइमरी स्तर की दो पुस्तकों को मिलाकर कुल 17 पाठ्यपुस्तकों के नाम बदलने का फैसला किया गया है। पहली से आठवीं कक्षा तक की पुस्तकों के नाम में भी बदलाव किया गया है। इस फैसले के बाद नए शैक्षणिक वर्ष में विद्यार्थियों को बदले हुए नाम वाली किताबें मिलेंगी। अब सभी की नजर 2 जनवरी को होने वाले पुस्तक वितरण कार्यक्रम पर है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम