नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह पिछले 22 वर्षों 54 बार विदेश की यात्रा कर चुके हैं। बीजेपी ने सवाल किया कि राहुल गांधी की इन यात्राओं की फंडिंग कौन करता रहा है?
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल
नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे बड़े विपक्षी दल के मुख्य नेता राहुल गांधी लगभग 22 वर्षों से सांसद हैं। बीजेपी नेता ने सवाल किया कि 22 वर्षों में वो (राहुल गांधी) कितनी बार विदेश गए?
राहुल गांधी 54 बार विदेश यात्रा पर गएः संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि अभी तक जो घोषित है और सार्वजनिक है, उसके हिसाब से राहुल गांधी 54 बार विदेश यात्रा पर गए। जिन देशों की यात्रा पर राहुल गांधी उनमें अमेरिका, इटली, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, वियतनाम, कम्बोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर, UAE शामिल हैं। 3 मई को 2026 को X और सोशल मीडिया के पोस्ट पर जो फुटेज आया, जो अघोषित यात्रा रही, उसके अनुसार राहुल गांधी मस्कट और ओमान भी जा चुके हैं।
राहुल गांधी ने कई जानकारियां छिपाईः बीजेपी
संबित पात्रा ने कहा कि इनमें से ज्यादातर ट्रिप पर वो ऑन रिकॉर्ड गए हैं। इसमें प्रेस ट्रिप है। पार्लियामेंट्री रिकॉर्ड है और फोटो ट्रेल है। ये सभी पब्लिक ट्रिप हैं, लेकिन फंडिंग पब्लिक नहीं है। संबित पात्रा ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी ने कई जानकारियां छिपाई हैं। उन्होंने विदेश यात्रा पर जाने से पहले सरकार से अनुमति नहीं ली। वह कई बार SPG को चकमा देकर विदेश गए। क्या राहुल गांधी सीक्रेट यात्रा पर जाते हैं, क्या उन्हें विदेश एजेंसियां फंडिंग करती हैं।
संबित पात्रा ने राहुल की यात्रा क्या उठाए सवाल
दिसंबर 2025 में राहुल गांधी लंदन और बर्लिन गए।
इसमें ऑन रिकॉर्ड 1.4 करोड़ खर्च हुआ।
सितंबर-अक्टूबर 2025 में लैटिन अमेरिका गए।
जहां कुल मिलकर 5.5 करोड़ रुपये खर्च हुए।
वो किसने दिया, उसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।
3 मई 2026 को राहुल गांधी मस्कट गए।
सरकार को इसके बारे में public domain से पता चला।
इस यात्रा में न कोई itinery surface, न कोई host disclosed किया गया।
इस यात्रा पर खर्च हुआ 50 लाख रुपये।
सितंबर 2025 में कहीं घोषित नहीं किया, चुपके से चले गए।
इसपर 45 लाख रुपये खर्च हुए।
CRPF ने लेटर लिखा, जिसमें लिखा है, सेक्रेट ट्रिप।
ये सेक्रेट ट्रीप क्या होती है?
आमदनी 11 करोड़ और खर्च 60 करोड़
बीजेपी सांसद ने कहा कि 2013-14 से 2022-2023 तक विगत 10 वर्षों में राहुल गांधी की आमदनी थी 11 करोड़ रुपये, और 60 करोड़ रुपये उन्होंने विदेश यात्राओं पर खर्च कर दिए! 2015 में राहुल गांधी साउथ ईस्ट एशिया गए, जहां उन्होंने 4.5 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 2014-15 में उनकी वार्षिक आमदनी मात्र 86.55 लाख रुपये थी। इसका मतलब है कि आमदनी से 5.2 गुना खर्चा इस यात्रा पर किया गया।