Home » मनोरंजन » भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘बवाल’ मचाने आ रहे पवन सिंह, निरहुआ और तेज प्रताप यादव, एक मंच पर दिखेगा सितारों का अनोखा अंदाज

भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘बवाल’ मचाने आ रहे पवन सिंह, निरहुआ और तेज प्रताप यादव, एक मंच पर दिखेगा सितारों का अनोखा अंदाज

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जल्द ही एक नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस शो में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद. . .

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जल्द ही एक नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस शो में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल होंगे।

पहली बार एक मंच पर दिखेगा सितारों का धमाकेदार संगम

‘भोजपुरी बवाल’ के जरिए दर्शकों को पहली बार पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव एक साथ देखने का मौका मिलेगा। शो का मकसद इन सितारों की असली जिंदगी, दोस्ती और व्यक्तित्व को दर्शकों के सामने लाना है।

प्रोमो में डिनर टेबल पर शुरू हुई बातचीत, फिर छिड़ गई मजेदार बहस

मेकर्स द्वारा जारी प्रोमो में सभी कलाकार एक डिनर टेबल पर बैठे नजर आते हैं। शुरुआत में शो को लेकर गंभीर चर्चा होती है, लेकिन कुछ ही देर में माहौल हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की नोकझोंक में बदल जाता है। सभी कलाकार एक-दूसरे से सवाल पूछते, किस्से साझा करते और खुलकर अपनी राय रखते दिखाई देते हैं

अफवाहों पर भी बोले भोजपुरी सुपरस्टार

पवन सिंह ने कहा, “पिछले कई सालों में लोगों ने मेरे बारे में बहुत कुछ सुना। कुछ बातें सही थीं, कुछ को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और कुछ पूरी तरह गलत थीं। यह शो लोगों को यह जानने का मौका देगा कि हम असल जिंदगी में कैसे हैं।”

‘जो दिखा, वो सिर्फ ट्रेलर है’

उन्होंने कहा कि प्रोमो में जो देखने को मिला है, वह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले एपिसोड में कई ऐसे पल होंगे, जहां सभी कलाकार बिना किसी झिझक के अपनी भावनाएं और अनुभव साझा करते नजर आएंगे।

तेज प्रताप यादव बोले- ऐसा अंदाज पहले कभी नहीं देखा होगा

तेज प्रताप यादव ने कहा कि भोजपुरी और बिहार की संस्कृति की अपनी अलग पहचान है। उनके मुताबिक, इस शो में दर्शकों को उन लोगों का बिल्कुल नया रूप देखने को मिलेगा, जिन्हें उन्होंने पहले कभी इस तरह खुलकर बातचीत करते नहीं देखा होगा।

‘यहां कोई परफेक्ट बनने की कोशिश नहीं कर रहा’— निरहुआ

निरहुआ ने कहा कि शो की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और वास्तविकता है। उनके मुताबिक, इसमें सभी कलाकार खुलकर हंसते हैं, बहस करते हैं, एक-दूसरे की टांग खींचते हैं और दिल की बातें साझा करते हैं। यही इसे बाकी रियलिटी शोज से अलग बनाता है।

आम्रपाली दुबे ने खोला कैमरे के पीछे का राज

आम्रपाली दुबे ने कहा कि लोग उन्हें वर्षों से फिल्मों और गानों के जरिए जानते हैं, लेकिन कैमरे के पीछे उनकी जिंदगी का एक अलग ही पहलू है। ‘भोजपुरी बवाल’ के जरिए वही अनदेखा चेहरा दर्शकों के सामने आएगा।

काजल राघवानी बोलीं- यहां दिखेगी असली दोस्ती और बॉन्डिंग

काजल राघवानी ने कहा कि यह शो केवल ड्रामा या विवाद के लिए नहीं बनाया गया है। इसका मकसद कलाकारों के रिश्ते, उनकी दोस्ती और ऑफ-कैमरा मस्ती को दर्शकों तक पहुंचाना है।

सिर्फ टास्क नहीं, सितारों की जिंदगी की अनकही कहानी भी

‘भोजपुरी बवाल’ पारंपरिक रियलिटी शोज से अलग होगा। इसमें प्रतियोगिता से ज्यादा भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों के संघर्ष, सफलता, दोस्ती, रिश्ते और लोकप्रियता के पीछे की कहानियों को दिखाया जाएगा।

कब और कहां देख पाएंगे ‘भोजपुरी बवाल’?

भोजपुरी सितारों से सजा यह नया रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का प्रीमियर 2 अगस्त से होगा। दर्शक इसे जियोहॉटस्टार और कलर्स पर देख सकेंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम