Home » पश्चिम बंगाल » “मुझे चुप कराने के लिए मारना होगा”- ममता बनर्जी की खुली चुनौती से बंगाल में सियासी भूचाल, कहा-दबाव की राजनीति के आगे नहीं झुकूंगी’

“मुझे चुप कराने के लिए मारना होगा”- ममता बनर्जी की खुली चुनौती से बंगाल में सियासी भूचाल, कहा-दबाव की राजनीति के आगे नहीं झुकूंगी’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सियासी संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर सीधे केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सियासी संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी कर सीधे केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि अगर विपक्षी ताकतें उन्हें खामोश करना चाहती हैं या उनकी पार्टी का वजूद मिटाना चाहती हैं, तो उन्हें सबसे पहले उन्हें (ममता को) रास्ते से हटाना होगा। उन्होंने साफ किया कि वह किसी भी डराने-धमकाने वाली राजनीति के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेंगी।

केंद्रीय एजेंसियों और उत्पीड़न का आरोप

अपने वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने उनके हर सिपहसालार को निशाना बनाया है, यहाँ तक कि उनके घर पर भी हमला किया गया। उन्होंने पुलिस हिरासत और जेलों में बंद अपने सहयोगियों की स्थिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “मेरे साथियों को फर्श पर सोने को मजबूर किया जा रहा है। उनके पैरों में हथकड़ियाँ और कमर में रस्सियाँ बांधी जा रही हैं, यहाँ तक कि कुछ के सिर मुंडवा दिए गए हैं। उनके साथ ऐसा अमानवीय और शर्मनाक बर्हार किया जा रहा है जिसका जिक्र भी नहीं किया जा सकता।”

चौतरफा संकट में टीएमसी

ममता बनर्जी का यह कड़ा बयान ऐसे समय में आया है जब तृणमूल कांग्रेस अपने सबसे बुरे अंदरुनी दौर से गुजर रही है। पार्टी इस समय दोतरफा हमले झेल रही है:

  • विधायकों की बगावत: बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में करीब 60 विधायकों ने मोर्चा खोल रखा है, जिससे सरकार और संगठन दोनों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
  • दिग्गजों का दलबदल: कोलकाता के साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में टीएमसी के तीन बड़े चेहरे—सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

गद्दारों को जनता कभी माफ नहीं करेगी

पार्टी छोड़कर जाने वाले और बगावत का झंडा बुलंद करने वाले नेताओं पर ममता बनर्जी ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। उन्होंने इन नेताओं को ‘गद्दार’ करार देते हुए जनता से अपील की कि वे ऐसे लोगों को कभी माफ न करें। ममता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग दो नावों पर सवार होने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए और वक्त रहते पीछे मुड़कर अपनी गलतियों को सुधार लेना चाहिए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम