Home » देश » वियतनाम में बड़ा हादसा : भारतीय पर्यटकों से भरी नाव डूबी, भारतीयों समेत 15 की मौत, 32 भारतीय सवार थे, दूतावास ने संभाला मोर्चा

वियतनाम में बड़ा हादसा : भारतीय पर्यटकों से भरी नाव डूबी, भारतीयों समेत 15 की मौत, 32 भारतीय सवार थे, दूतावास ने संभाला मोर्चा

फू क्वॉक द्वीप: वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फू क्वॉक द्वीप के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव गहरे समुद्र में पलट गई। इस हादसे के बाद समुद्र. . .

फू क्वॉक द्वीप: वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फू क्वॉक द्वीप के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ 32 भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव गहरे समुद्र में पलट गई। इस हादसे के बाद समुद्र में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसे में भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है। खोज-बचाव अभियान जारी है। सोशल मीडिया पर दावा किया किया जा रहा है नाव पर 32 भारतीय टूरिस्ट सवार थे। इनमें ज्यादातर तेलंगाना के हैं।

खूबसूरत टापू की सैर के दौरान अचानक पलटी नाव

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे उस समय हुआ जब सभी पर्यटक होन मे रुट न्गोआई द्वीप की ओर जा रहे थे।

पर्यटकों की पहली पसंद है यह जगह:

क्रिस्टल क्लियर पानी, शानदार कोरल रीफ और स्कूबा डाइविंग के लिए मशहूर इस द्वीप पर जाने के लिए सैलानी आमतौर पर ‘एन थोई बंदरगाह’ से नावों का सहारा लेते हैं। इसी सफर के दौरान यह अनहोनी हो गई।

स्थानीय प्रशासन अलर्ट, भारतीय दूतावास रख रहा पल-पल की नजर

भारतीय दूतावास ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि वे वियतनाम के स्थानीय राहत दलों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दूतावास की ओर से कहा गया:

  • हादसे की गंभीरता को देखते हुए जमीनी स्तर पर हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
  • प्रभावित पर्यटकों की सटीक स्थिति और विवरण जुटाने के प्रयास जारी हैं।
  • वियतनामी प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ भारतीय राजनयिक लगातार संपर्क में हैं।

संकट में फंसे परिवारों के लिए इमरजेंसी कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर्स

पीड़ितों के परिजनों की सहायता और तुरंत जानकारी साझा करने के लिए वियतनाम में दो जगहों पर 24/7 कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिए गए हैं:

हो ची मिन्ह सिटी (वाणिज्य दूतावास) हेल्पलाइन:

  • +84 36 281 7930
  • +84 91 552 37 14
  • +84 33 452 0414

हनोई (मुख्य दूतावास) हेल्पलाइन:

  • 📞+84 91 308 9165

भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाते हुए कहा है कि वे हर जरूरी सूचना और मदद के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम