Home » दुनिया » शादी से लौट रहे मेहमानों की पिकअप दो ट्रकों के बीच पिसी, 13 की दर्दनाक मौत, पांच लोग घायल

शादी से लौट रहे मेहमानों की पिकअप दो ट्रकों के बीच पिसी, 13 की दर्दनाक मौत, पांच लोग घायल

जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर शादी समारोह से लौट रहे मेहमानों की पिकअप वैन दो ट्रकों के बीच फंस गई, जिससे 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल. . .

जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर शादी समारोह से लौट रहे मेहमानों की पिकअप वैन दो ट्रकों के बीच फंस गई, जिससे 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यू-टर्न लेते समय हुआ हादसा

स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख उंदांग स्यारिफ हिदायत के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर इंद्रामायु रीजेंसी के कियाजारन कुलोन गांव के पास उत्तरी तटीय हाईवे पर हुआ। सभी लोग पड़ोसी परेआन गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, सभी यात्री एक खुली पिकअप में सवार थे। यू-टर्न लेने के लिए चालक ने डिवाइडर के कट के पास वाहन की रफ्तार धीमी कर उसे रोक दिया। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक विंग बॉक्स ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

पहली टक्कर के बाद दूसरी लेन में पहुंची पिकअप

पहली टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सामने वाली लेन में चली गई, जहां विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी उसे टक्कर मार दी। दोहरी टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ को मामूली, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

इंडोनेशिया में सड़क हादसे बने बड़ी चुनौती

इंडोनेशिया में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर जानलेवा साबित होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ओवरलोड वाहनों का संचालन, सड़क सुरक्षा के अपर्याप्त इंतजाम और यातायात नियमों का सही तरीके से पालन न होना ऐसे हादसों की प्रमुख वजहें हैं। इन्हीं कारणों से देश में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम