चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नया इतिहास रच दिया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने महज 13 गेंदों में 27 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। अपनी इस छोटी लेकिन आक्रामक पारी के दौरान उन्होंने MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
धोनी के 16 पारियों में 461 रन थे
आपको बता दें कि, एमएस धोनी ने IPL 2013 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 16 पारियों में 461 रन बनाए थे। यह लंबे समय तक किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का एक सीजन में सबसे बड़ा स्कोर था।
पहले ही ओवर में टूट गया धोनी का रिकॉर्ड
संजू सैमसन को इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 12 रन की जरूरत थी। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और नीतीश कुमार रेड्डी के पहले ही ओवर में 15 रन बटोर लिए। इसी के साथ उन्होंने धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। सैमसन की कप्तानी और बल्लेबाजी इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार अहम साबित हो रही है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को कई मुकाबलों में तेज शुरुआत दिलाई है।
फैंस संजू की जमकर तारीफ कर रहे
क्रिकेट फैंस भी संजू की इस उपलब्धि की जमकर तारीफ कर रहे हैं। IPL 2026 में संजू सैमसन का शानदार फॉर्म राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी ताकत बनकर सामने आया है और अब उनकी नजर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने पर होगी।