Home » खेल » हार पर हार से कहीं छिन ना जाए टीम इंडिया से ओलंपिक का टिकट, क्वालिफिकेशन पर मंडरा रहा है खतरा ? जानिए पूरा समीकरण

हार पर हार से कहीं छिन ना जाए टीम इंडिया से ओलंपिक का टिकट, क्वालिफिकेशन पर मंडरा रहा है खतरा ? जानिए पूरा समीकरण

डेस्क। साल 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्ट क्वालिफिकेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।. . .

डेस्क। साल 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्ट क्वालिफिकेशन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में शुरुआती तीन मुकाबले गंवाने के बाद टीम इंडिया की आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की स्थिति पर खतरा बढ़ गया है। ऐसे में ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने का रास्ता भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

खराब प्रदर्शन जारी रहा तो बढ़ सकती है मुश्किल

आईसीसी द्वारा जारी क्वालिफिकेशन नियमों के अनुसार, पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान अमेरिका (यूएसए) को सीधे प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ओशिनिया से साल 2026 के अंत तक अपनी-अपनी महाद्वीपीय टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाली एक-एक टीम सीधे ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेगी। छठी टीम का फैसला वैश्विक क्वालिफायर के जरिए होगा।

भारत एशिया की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम

फिलहाल भारत एशिया की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है और आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी पहले स्थान पर काबिज है। हालांकि हालिया प्रदर्शन में गिरावट ने चिंता बढ़ा दी है। यदि टीम इंडिया लगातार खराब प्रदर्शन करती है और दूसरी ओर पाकिस्तान बेहतर नतीजे हासिल करता है, तो एशिया की नंबर-1 टीम बनने की दौड़ में बदलाव हो सकता है। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान सीधे ओलंपिक का टिकट हासिल कर सकता है, जबकि भारत को क्वालिफायर खेलना पड़ सकता है।
वर्तमान में भारत के 269 रेटिंग अंक हैं, जबकि पाकिस्तान 240 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। हालांकि दोनों टीमों के बीच अभी भी अच्छा-खासा अंतर है, लेकिन आगामी सीरीज के नतीजे रैंकिंग पर असर डाल सकते हैं।

साल के अंत तक भारत के सामने कई अहम टी20 सीरीज

इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को इस साल चार और द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलनी हैं। जुलाई के आखिर में टीम जिम्बाब्वे दौरे पर तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद अक्टूबर की शुरुआत में भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी।
अक्टूबर-नवंबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद साल के अंत में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इन सभी मुकाबलों का असर टीम इंडिया की टी20 रैंकिंग और ओलंपिक 2028 के डायरेक्ट क्वालिफिकेशन की संभावनाओं पर पड़ सकता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम