Home » मनोरंजन » जवान: नयनतारा हुईं एटली से खफा, दीपिका पादुकोण को मिली तवज्जों बनी वजह, अब बॉलीवुड में नहीं करेंगी वापसी ?

जवान: नयनतारा हुईं एटली से खफा, दीपिका पादुकोण को मिली तवज्जों बनी वजह, अब बॉलीवुड में नहीं करेंगी वापसी ?

नई दिल्ली। साउथ की लीडिंग एक्ट्रेस नयनतारा फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ने शाह रुख खान के अपोजिट लीड रोल प्ले किया, लेकिन शायद वो अपने अपीरियंस से ज्यादा खुश नहीं हैं, क्योंकि. . .

नई दिल्ली। साउथ की लीडिंग एक्ट्रेस नयनतारा फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में एक्ट्रेस ने शाह रुख खान के अपोजिट लीड रोल प्ले किया, लेकिन शायद वो अपने अपीरियंस से ज्यादा खुश नहीं हैं, क्योंकि रोल को लेकर उनकी डायरेक्टर एटली संग अनबन की खबरें आ रही हैं।
जवान में नयनतारा के साथ दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। फिल्म में उनके किरदार को स्पेशल अपीरियंस बताया गया, लेकिन उन्हें काफी स्क्रीन टाइम दिया गया है, जो सिर्फ एक कैमियो तो नहीं कहा जा सकता। जवान देखकर ऐसा लग  रहा है कि ये शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म है। खबर के अनुसार, नयनतारा इसी बात को लेकर नाराज हैं।
डायरेक्टर से हुईं खफा
नयनतारा के रोल के साथ जवान में काट-छाट भी किया गया है। इस सारी बातों की वजह से एक्ट्रेस एटली कुमार से खफा है। फिल्म का ट्रीटमेंट उन्हें पसंद नहीं आ रहा है। इसलिए अब शायद नयनतारा आगे कोई भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट न करे। कम से कम आने वाले कुछ समय में तो वो नजर नहीं आने वालीं।
जवान की सक्सेस पार्टी में नहीं लिया हिस्सा
नयनतारा, जवान की रिलीज के बाद किसी प्रमोशनल इवेंट में भी शामिल नहीं हुई थीं। यहां तक कि हाल ही में मुंबई में हुए सक्सेस पार्टी में भी एक्ट्रेस नजर नहीं आईं, जबकि पूरी टीम ने इवेंट अटेंड किया था। यहां तक जवान के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध और विलेन विजय सेतुपति भी शामिल थे।
जवान के बॉक्स ऑफिस बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 14 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ चुकी है। जवान महज दो हफ्तों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है। पहले पायदान पर पठान है और दूसरे पर गदर 2 बनी हुई है। जवान ने देशभर में अब तक लगभग 518 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Web Stories
 
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए ऐसे खाएं सहजन की पत्तियां इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाने से बिगड़ सकती है सेहत सर्दियों में गिलोय का जूस पीने से क्या होता है? कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में नजर आते हैं ये संकेत भारत–रूस 23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की महत्वपूर्ण बैठक