अलीपुरद्वार। यूक्रेन में युद्ध की विभीषिका के बीच अलीपुरदुआर जंक्शन के लेनिन कालोनी का एक छात्र अपने घर लौट आया। उसका नाम गौरव है और उसके पिता रेलवे में अधिकारी हैं। वह 2020 में डाक्टरी पढ़ने गया था।
गुरुवार रात घर लौटने पर उससे मिलने के लिए अलीपुरद्वार के भाजपा विधायक सुमन कांजीलाल उसके घर गए थे। बेटे के घर लौटने गौरव माता-पिता बहुत खुश हैं। इसके लिए उन्होंने भारत सरकार के साथ राज्य सरकार और जिला प्रशासन को भी धन्यवाद दिया है।
Post Views: 1