ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 15 अक्टूबर को ही मिलेगा वेतन-पेंशन, बढ़े हुए DA का भी लाभ

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 15 अक्टूबर को ही मिलेगा वेतन-पेंशन, बढ़े हुए DA का भी लाभ

कोलकाता: सितंबर का महीना अब खत्म होने वाला है और इसके बाद अक्टूबर यानी दुर्गापूजा का महीना शुरू होगा। त्योहारों के मौसम में खर्च बढ़ने के बीच पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राज्य सरकार ने अहम. . .

कोलकाता: सितंबर का महीना अब खत्म होने वाला है और इसके बाद अक्टूबर यानी दुर्गापूजा का महीना शुरू होगा। त्योहारों के मौसम में खर्च बढ़ने के बीच पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। अक्टूबर महीने का वेतन और पेंशन निर्धारित समय से पहले देने की व्यवस्था की गई है।

30 या 31 तारीख को वेतन मिलता

आमतौर पर राज्य सरकार के कर्मचारियों को महीने के अंतिम दिन यानी 30 या 31 तारीख को वेतन मिलता है। इसी तरह सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पेंशन का भुगतान महीने के अंत में किया जाता है। लेकिन इस बार दुर्गापूजा अक्टूबर के मध्य में शुरू होने के कारण सरकार ने भुगतान पहले करने का निर्णय लिया है।

फैमिली पेंशन का भुगतान 15 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा

नवान्न से जारी वित्त विभाग के मेमो संख्या 3555-F(Y) के अनुसार, अक्टूबर 2026 का वेतन, ग्रांट-इन-एड के तहत मिलने वाला वेतन, मजदूरी, पारिश्रमिक, स्टाइपेंड, मानदेय के साथ-साथ पेंशन और फैमिली पेंशन का भुगतान 15 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

दुर्गापूजा का प्रमुख पर्व 16 अक्टूबर से शुरू

इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दुर्गापूजा से पहले ही निर्धारित भुगतान मिल सकेगा। इससे त्योहार के दौरान होने वाले अतिरिक्त खर्चों के लिए उन्हें आर्थिक सुविधा मिलने की उम्मीद है। अक्टूबर में दुर्गापूजा का प्रमुख पर्व 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में 15 अक्टूबर को वेतन और पेंशन का भुगतान किए जाने से कर्मचारियों को पूजा से पहले ही राशि प्राप्त हो जाएगी।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम