Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं उन्हें किया याद

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

नई दिल्ली। देश में आज के दिन स्वामी विवेकानंद की जंयती होती है जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। कम उम्र में संन्यासी बनने वाले स्वामी विकेकानंद ने 19वीं शताबदी के अंत में विश्व मंच पर हिंदू धर्म को मजबूत पहचान दिलाई थी।
आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री  शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद  किया।
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें मेरा नमन. एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व जिसने आध्यात्मिकता व देशभक्ति को जोड़ा और विश्व स्तर पर भारतीय मूल्यों का प्रचार किया. उनका जीवन और शिक्षाएं युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं.’’
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन. उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है. उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने ट्वीट कर लिखा, विवेकानंद जी जातिवाद व सामाजिक आडंबरों के प्रखर आलोचक व सामाजिक समरसता के पक्षधर थे. उन्होंने युवाओं में राष्ट्र चेतना जागृत करने के साथ आधुनिकता से अध्यात्म को जोड़ने के विचार दिए. उनका असीम ज्ञान व प्रेरक विचार युगों-युगों तक युवाओं के लिए प्रेरणा का एक केंद्र बने रहेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर लिखा, गर्व से कहो- हम हिंदू हैं.’ सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी, युवाओं के आदर्श, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. सभी युवा साथियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं!


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.