Home » लेटेस्ट » 60 साल की दिग्गज अभिनेत्री को फेसबुक से मिला प्यार, सुहासिनी मुले ने फटाफट रचा ली शादी

60 साल की दिग्गज अभिनेत्री को फेसबुक से मिला प्यार, सुहासिनी मुले ने फटाफट रचा ली शादी

डेस्क। सच्चा प्यार कब और किस उम्र में मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। जेन जी तो यूं ही बदनाम हैं कि वो सोशल मीडिया के जरिए अफेयर करते हैं। क्योंकि इस वक्त 60 साल की दिग्गज एक्ट्रेस. . .

डेस्क। सच्चा प्यार कब और किस उम्र में मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। जेन जी तो यूं ही बदनाम हैं कि वो सोशल मीडिया के जरिए अफेयर करते हैं। क्योंकि इस वक्त 60 साल की दिग्गज एक्ट्रेस सुहासिनी मुले को लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इस उम्र में उनको जीवनसाथी मिला है और ये सब फेसबुक की वजह से संभव हो पाया है। जी हां, उनको फेसबुक से कोई ऐसा मिला जो कि उनका काफी ख्याल रखने वाला था। अभिनेत्री ने बिल्कुल समय नहीं गंवाया और महज 75 दिनों के अंदर शादी कर ली।

अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

सुहासिनी मुले इस दौरान ‘सुहाना सफर’ से बात कर रहीं थीं। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा, “मैंने 60 साल की उम्र में पहली बार शादी की। तब तक मुझे सही जीवनसाथी नहीं मिला था। मेरे पति एक जाने-माने साइंटिस्ट हैं। जब वे साइंस के बारे में बात करते हैं, तो मुझे कुछ समझ नहीं आता, लेकिन वे एक बहुत अच्छे इंसान हैं।” सके अलावा उन्होंने कहा कि, ”मैंने अतुल की प्रोफ़ाइल देखी और सोचा, ‘क्या फ़िज़िसिस्ट भी फेसबुक पर होते हैं?'” अभिनेत्री ने ये भी कहा कि उन्होंने ये नहीं सोचा था कि उनकी ये बातचीत अफेयर में बदल जाएगी और वो उनकी जीवनसाथी बन जाएंगी। सोशल मीडिया पर इस वक्त उनको लेकर काफी चर्चा है। बता दें कि अभिनेत्री सुहासिनी मुले ने 16 जनवरी 2011 शादी की थी। जी हां, आज करीब 15 साल हो चुके हैं और दोनों साथ हैं। उनके पति एक भौतिक विज्ञानी हैं और उनका कहना नाम डॉ. अतुल गुर्टू है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

सुहासिनी मुले को लेकर लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। कई सीरियल्स में उन्होंने कमाल के किरदार निभाए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”बहुत प्यारा! उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ।” एक ने लिखा, ”प्यार की कोई उम्र नहीं होती, बहुत खूबसूरत।” एक ने लिखा, ”वाह, यह कितना प्यारा है!” एक ने लिखा, ”बहुत बढ़िया…. उन्हें शुभकामनाएँ।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इस उम्र में भी ऑनलाइन किसी से प्यार हो सकता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम