ADVERTISEMENT
Home » बिजनेस » Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी फिर धड़ाम, दो दिन में चांदी ₹9 हजार और सोना ₹1,800 सस्ता

Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी फिर धड़ाम, दो दिन में चांदी ₹9 हजार और सोना ₹1,800 सस्ता

नई दिल्ली। देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 27 मई को चांदी और सोने दोनों के दाम में बड़ी कमी दर्ज की गई।. . .

नई दिल्ली। देश में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 27 मई को चांदी और सोने दोनों के दाम में बड़ी कमी दर्ज की गई। 1 किलो चांदी की कीमत 4,503 रुपए गिरकर 2.62 लाख रुपए पर पहुंच गई, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 571 रुपए सस्ता होकर 1.57 लाख रुपए पर आ गया।

दो दिन में चांदी ₹9 हजार सस्ती

IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, चांदी पिछले दो दिनों में करीब 9 हजार रुपए तक सस्ती हो चुकी है। वहीं सोने की कीमत में भी लगभग 1,800 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आया सोना

ADVERTISEMENT

इस साल की शुरुआत में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी।

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का दाम करीब ₹1.33 लाख था।
29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर ₹1.76 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया।
अब सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब ₹19 हजार सस्ता हो चुका है।

चांदी में भी बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में इस साल भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। 31 दिसंबर 2025 को 1 किलो चांदी की कीमत ₹2.30 लाख थी।
29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर ₹3.86 लाख तक पहुंच गई थी।
पिछले 118 दिनों में चांदी करीब ₹1.24 लाख तक सस्ती हो चुकी है।

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, आमतौर पर युद्ध या वैश्विक तनाव के समय सोना-चांदी महंगे होते हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है।

निवेशक कैश को दे रहे प्राथमिकता

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं। ऐसे में कई निवेशक सोना-चांदी बेचकर नकदी इकट्ठा कर रहे हैं ताकि अनिश्चित परिस्थितियों में उनके पास लिक्विड मनी उपलब्ध रहे।

प्रॉफिट बुकिंग भी बनी वजह

जनवरी 2026 में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थीं। इसके बाद बड़े निवेशकों ने ऊंचे दाम पर मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ी और कीमतों में गिरावट आई।

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

BIS हॉलमार्क जरूर देखें

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

कीमत जरूर क्रॉस चेक करें

सोना खरीदने से पहले IBJA जैसी विश्वसनीय वेबसाइट पर उस दिन का रेट जरूर जांच लें और वजन की सही जानकारी भी सुनिश्चित करें।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम