ADVERTISEMENT
Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » GPA रद्द… फिर भी 46 फ्लैटों की Deed! Intellia में जुलाई-अगस्त की रजिस्ट्रियों ने खड़े किए बड़े सवाल

GPA रद्द… फिर भी 46 फ्लैटों की Deed! Intellia में जुलाई-अगस्त की रजिस्ट्रियों ने खड़े किए बड़े सवाल

सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 41 स्थित जिला परिषद रोड के Intellia Smart Home Apartment को लेकर दस्तावेजों की पड़ताल में एक बड़ा सवाल सामने आया है. . .

अप्रैल 2026 में Power of Attorney Cancellation, उसके बाद दो महीनों में 46 Flat Deeds Executed होने का दावा

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 41 स्थित जिला परिषद रोड के Intellia Smart Home Apartment को लेकर दस्तावेजों की पड़ताल में एक बड़ा सवाल सामने आया है। उपलब्ध रिकॉर्ड के मुताबिक Power of Attorney के Cancellation के बाद जुलाई और अगस्त 2026 में Intellia के 46 फ्लैटों की Deed Executed हुई। मामले की शुरुआत होती है वर्ष 2022 के Registered General Power of Attorney से। 21 सितंबर 2022 को पंजीकृत इस GPA में Response Tradelinks Private Limited की ओर से PRM Estates को परियोजना से जुड़े व्यापक अधिकार दिए गए थे। दस्तावेज में फ्लैटों की बिक्री, खरीदारों के साथ Agreement तथा Sale Deed/Conveyance Deed के execution और registration से जुड़े अधिकारों का उल्लेख है। लेकिन 16 अप्रैल 2026 को इसी Power of Attorney के Cancellation का दस्तावेज पंजीकृत हुआ। रिकॉर्ड में इसका Deed No. V-00096/2026 दर्ज है। यहीं से Intellia मामले में सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है।

46 फ्लैटों की Deed आखिर किस authority के आधार पर Executed हुई?

GPA Cancellation के बाद जुलाई और अगस्त 2026 में 46 फ्लैटों की Deed आखिर किस authority के आधार पर Executed हुई?क्या Cancellation के बाद कोई नया Power of Attorney जारी किया गया था? क्या कोई नया Board Resolution या authorization मौजूद था? क्या इन 46 Deeds में किसी वैकल्पिक अधिकार-पत्र का हवाला दिया गया? और क्या Registration Authority के समक्ष वह दस्तावेज प्रस्तुत किया गया था? इन सवालों के जवाब इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उपलब्ध Development Agreement और GPA में फ्लैटों की बिक्री एवं conveyance से संबंधित अधिकारों की विस्तृत व्यवस्था दिखाई देती है। Intellia Smart Home से जुड़े दस्तावेजों में करीब 3 एकड़ जमीन और 158 फ्लैटों का उल्लेख सामने आया है। ऐसे में कुल 158 फ्लैटों में से 46 Deeds का GPA Cancellation के बाद Executed होना पूरे मामले की chronology को बेहद महत्वपूर्ण बना देता है।

ADVERTISEMENT

अप्रैल में Cancellation → जुलाई-अगस्त में 46 Deeds

यही तारीखों की कड़ी अब सबसे बड़ा सवाल बन गई है। हालांकि, केवल GPA Cancellation और बाद की Deeds की तारीख के आधार पर इन 46 Deeds को अवैध या गलत कहना उचित नहीं होगा। यदि Cancellation के बाद कोई नया वैध authorization जारी हुआ हो, तो स्थिति अलग हो सकती है। इसलिए प्रत्येक Deed और उसके supporting documents की जांच आवश्यक है। Intellia Smart Home का मामला अब सिर्फ निर्माण या फ्लैट बिक्री का मामला नहीं रह गया है—यह अधिकार-पत्र, Cancellation और उसके बाद हुए 46 Deeds की पूरी दस्तावेजी chronology का सवाल बन चुका है

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम