ADVERTISEMENT
Home » खेल » IPL 2026: सीएसके ने पॉइंट टेबल में मारी छलांग, अभिषेक शर्मा से छीना ऑरेंज कैच, भुवनेश्वर कुमार बच गए

IPL 2026: सीएसके ने पॉइंट टेबल में मारी छलांग, अभिषेक शर्मा से छीना ऑरेंज कैच, भुवनेश्वर कुमार बच गए

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में शुरू हुआ संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी का सफर आईपीएल 2026 में भी जारी है। मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतरीन पारी के दम पर सैमसन. . .

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में शुरू हुआ संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी का सफर आईपीएल 2026 में भी जारी है। मंगलवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहतरीन पारी के दम पर सैमसन ने न सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलायी, बल्कि अंकतालिका में भी आगे ले गए। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 155 रन बनाए थे।
संजू सैमसन ने युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर सीएसके को 8 विकेट से जीत दिला दी। सैमसन 52 गेंदों पर 87 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों पर 41 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच नाबाद और मैच विजयी 114 रन की साझेदारी हुई। सीएसके ने जीत के साथ ही दिल्ली को पॉइंट्स टेबल में पछाड़ दिया है। मैच से पहले दोनों टीमों के 8-8 अंक थे। सीएसके के पास अब 10 अंक है।

आईपीएल 2026 का पॉइंट्स टेबल

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1पंजाब किंग्स9621130.855
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु9630121.42
3सनराइजर्स हैदराबाद10640120.644
4राजस्थान रॉयल्स10640120.51
5गुजरात टाइटंस1064012-0.147
6चेन्नई सुपर किंग्स10550100.151
7दिल्ली कैपिटल्स104608-0.949
8कोलकाता नाइट राइडर्स93517-0.539
9मुंबई इंडियंस103706-0.649
10लखनऊ सुपर जायंट्स92704-1.076

केएल राहुल के पास ऑरेंज तो भुवी के पास पर्पल कैप

डीसी के केएल राहुल के पास एक बार फिर से ऑरेंज कैप पहुंच गई है। राहुल के 10 मैचों की 10 पारियों में 445 रन है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप है। भुवनेश्वर ने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। अंशुल कंबोज के भी 17 ही विकेट है। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 49 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। इसकी वजह से भुवनेश्वर कुमार के पास ही पर्पल कैप है।

ADVERTISEMENT

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीमैचरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
केएल राहुल1044549.44180.894424
अभिषेक शर्मा1044048.89206.574132
हेनरिक क्लासेन1042553.12156.833319
वैभव सूर्यवंशी1040440.4237.653537
संजू सैमसन1040257.43167.54221

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ीमैचओवरगेंदेंविकेटऔसत
भुवनेश्‍वर कुमार9352101715.53
अंशुल कंबोज1035.42141718.71
कगिसो रबाडा10392341622.5
जोफ्रा आर्चर10372221521.27
ईशान मलिंगा1034.22061521.73
Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम