मुंबई। साउथ इंडस्ट्री से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर मलयालम टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और पेशे से डॉक्टर रहीं एक्ट्रेस प्रिया का निधन हो गया है। जहां पर वे आठ महीने की प्रेग्नेंट थी इस निधन से परिवार समेत इंडस्ट्री को झटका लगा है।
को स्टार ने शेयर की जानकारी
यहां पर एक्ट्रेस डॉक्टर प्रिया की निधन की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर बताया कि बिल्कुल ठीक थीं और उन्हें कोई बीमारी नहीं थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गई थीं जहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अदाकारा ने बताया कि उनका बच्चा फिलहाल आईसीयू में है। बता दें, वे 35 साल की है।
पति और मां का है बुरा हाल
इस दुखद खबर से उनके पति का बुरा हाल है जिन्होंने एक पल उन्हें अकेले नहीं छोड़ा। उनकी मां अपनी बेटी की आक्समिक मौत से सदमे में हैं। बता दें, इस निधन से पहले मलयालम टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा रेंजुशा मेनन की आत्महत्या की खबर सामने आई थी। इस निधन से एक साथ इंडस्ट्री को बड़े झटके लगे है।