Home » पश्चिम बंगाल » टीएमसी सांसद सायोनी घोष की हत्या पर 1 करोड़ का इनाम, बीजेपी नेता पर लगा आरोप, सीएम और पीएम से पूछे थे तीखे सवाल

टीएमसी सांसद सायोनी घोष की हत्या पर 1 करोड़ का इनाम, बीजेपी नेता पर लगा आरोप, सीएम और पीएम से पूछे थे तीखे सवाल

कोलकाता। टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने आरोप लगाया है कि उन्हें खुली जान से मारने की धमकी दी गई है। सायोनी घोष ने एक्स पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं यह देखकर. . .

कोलकाता। टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने आरोप लगाया है कि उन्हें खुली जान से मारने की धमकी दी गई है। सायोनी घोष ने एक्स पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं यह देखकर हैरान हूं कि उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद से एक नगर पालिका चेयरमैन और बीजेपी नेता ने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की है कि मेरा सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। यह धमकी सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रही है और मुख्यधारा के मीडिया में भी इसकी खबरें आई हैं।

  • पीएम मोदी और अमित शाह से पूछे सवाल

सायोनी ने पीएम, सीएम और अमित शाह समेत कई दिग्गजों से सवाल पूछते हुए उन्हें टैग किया है। मैं यह देखकर हैरान हूं कि उत्तर प्रदेश के सिकंदराबाद से एक नगर पालिका चेयरमैन और बीजेपी नेता ने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा की है कि मेरा सिर कलम करने वाले को 1 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। यह धमकी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है और मीडिया में भी इसकी खबरें आई हैं।

इन नेताओं को किया टैग

मेरा सवाल माननीय नरेंद्र मोदी, अमित, नितिन नबीन और ओम बिरला से है। क्या बीजेपी-शासित राज्य में बीजेपी के ही एक जन-प्रतिनिधि द्वारा, एक महिला और मौजूदा सांसद का सिर कलम करने के लिए इनाम घोषित करना ही ‘नए भारत’ में ‘नारी शक्ति वंदन’ का असली मतलब है? जहां एक तरफ बीजेपी नेतृत्व ने महिलाओं की सुरक्षा और प्रतिनिधित्व को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाया था। वहीं अब एक चुनी हुई महिला प्रतिनिधि को अपनी ही पार्टी के सदस्य से जान से मारने की खुली धमकी मिल रही है। क्या पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस इस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे और मेरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे?

यूपी पुलिस से भी पूछे सवाल

उन्होंन बुलंदशहर पुलिस और यूपी पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि मैं उस बीजेपी सदस्य के खिलाफ तुरंत कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई की मांग करती हूं, जो दिन-दहाड़े मेरी हत्या के लिए उकसा रहा है। मैं अपने उन सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मेरी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। आप निश्चिंत रहें, मैं संसद के अंदर और बाहर, दोनों जगहों पर अपनी असहमति की आवाज़ उठाने के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करती रहूंगी और किसी के दबाव में आकर चुप नहीं बैठूंगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम