मुंबई। विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ ने बॉक्स ऑफिस प धमाल मचा रही है. आज से 6 दिन पहले किसी ने नहीं सोचा था कि ये हॉरर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप डालेगी. ये फिल्म कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ को कड़ी टक्कर दे रहा है. बॉक्स ऑफिस पर इतने सारे दिग्गज होने के बाद भी ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे निकल गई है. ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ ने तो अब राम चरण की फिल्म पेड्डी की हालत खराब करना शुरू कर दिया है. अगर बात की जाए ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ की कमाई की तो रिलीज के छठे दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. बीते दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 10 प्रतिशत दर्ज की गई है.
कितनी हुई फिल्म ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ की कमाई?
बीते दिन फिल्म ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ की 4,180 स्क्रीन्स पर फिल्म दिखाई गई है. इसी के साथ फिल्म ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ का ग्रॉस कलेक्शन 17.31 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. कहना गलत नहीं होगा कि छठे दिन ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ का थोड़ा कलेक्शन गिर गया है. मिड वीक का असर अब फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज़ ऑफ़ द पास्ट’ पर भी देखने को मिल रहा है. हालांकि वीकेंड का इंतजार तो ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ के मेकर्स को भी होगा.
हॉन्टेड 3D ने कंगना और दिलजीत की फिल्मों को चटाई धूल, 3 दिनों में कर डाली इतनी कमाई
Day 1- 2.50 करोड़ रुपए
Day 2- 3.25 करोड़ रुपए
Day 3- 3.60 करोड़ रुपए
Day 4- 2.20 करोड़ रुपए
Day 5- 2.00 करोड़ रुपए
Day 6- 1.40 करोड़ रुपए
क्यों चल रही है ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’?
फिल्म ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. हालांकि फिल्म ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ की टीम ने फिल्म को जरा भी प्रमोट नहीं किया है. मेकर्स ने फिल्म ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ पर जरा भी ध्यान नहीं दिया. इस फिल्म ने ही रिलीज होने में 2 साल लगा दिए. उसके बाद भी फिल्म ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा है. फिल्म ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ को देखने के लिए लगातार लोग सिनेमाघर जा रहे हैं. फिल्म ‘हॉन्टेड 3D इकोज ऑफ द पास्ट’ की कमाई देखकर मेकर्स को भी सदमा लग जाएगा.