अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ-साथ अपनी कई अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग और उनकी रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिलहाल वो अनीस बज्मी की मूवी की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इसी बीच खबर आई है कि, एक्टर को शूटिंग के बीच अस्पताल जाना पड़ा जहां उनकी सर्जरी हुई और डॉक्टरों ने उन्हें अभी काम से ब्रेक लेने की सलाह दी है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई की आखिर उनके चहेते सितारे को ऐसा क्या हुआ?
हालांकि, घबराने जैसी कोई बात नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने 6 मई 2026, बुधवार की सुबह आंखों की एक छोटी सी सर्जरी करवाई है, जो विजन करेक्शन के लिए है. इस सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने अबी उन्हें कुछ दिन के लिए काम से छुट्टी लेने की हिदायत दी है। ऐसे में एक्टर अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद कुछ दिन काम से ब्रेक लेंगे।
‘केरलम शेड्यूल खत्म हो गया है’
गौरतलब है कि, अक्षय कुमार इन दिनों अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘केरलम’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने केरलम के शूटिंग शेड्यूल पूरे होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। अक्षय ने एक्स पर फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘केरलम शेड्यूल खत्म हो गया है। इससे अच्छा क्या हो सकता है जब आपको अच्छे लोगों के साथ खूबसूरत जगह पर जाना होता था। हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को काफी प्यार जो कैमरे के पीछे रहकर सब कमाल कर रहे थे. इसके साथ ही मेरे को-स्टार्स विद्या बालन, राशि खन्ना, छोटा राजपाल और पूरे क्रू को ये काफी स्पेशल है।’
इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार
आपको बता दें कि, अक्षय कुमार ‘केरलम’ के बाद कई और फिल्मों पर काम कर रहे हैं, जिसमें ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हैवान’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा अक्षय मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौडले सात’ का भी हिस्सा होंगे।ये सभी फिल्में खिलाड़ी कुमार की पाइपलाइन में हैं और लगातार चर्चा में ब