Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

अस्पताल से महिला मरीज हुई लापता : उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मचा हड़कंप

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज कराने आयी एक महिला मरीज लापता हो गई। जानकारी मिली है कि मयनागुरी के भोटपट्टी इलाके की अंजलि मातब्बर नाम की 53 वर्षीय महिला अपने पति, बेटे और कुछ ग्रामीणों के साथ उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में सोमवार को इलाज के लिए आई थी। इस घटना के बाद से उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है
शिकायत है कि महिला को जब महिला वार्ड में ले जाया गया तो वहां बेड उपलब्ध नहीं था, नतीजतन, उन्हें फर्श पर रहने के लिए कहा गया। उस समय उसके परिजन फर्श पर बिछने के लिए चादर लाने गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि अंजलि देवी वहां नहीं थीं। पूरे अस्पताल में खोजने के बाद भी वह नहीं मिली। उसके बाद अंजलि देवी के परिजनों ने मेडिकल की पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चला है। मेडिकल चौकी की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.