Home » क्राइम » इंस्टाग्राम पर दोस्ती, 6 महीने लिवइन, शादी का इरादा और कत्ल, बेंगलुरु में प्रेमी ने प्रेमिका को सुलाया मौत की नींद! वजह पर सस्पेंस

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, 6 महीने लिवइन, शादी का इरादा और कत्ल, बेंगलुरु में प्रेमी ने प्रेमिका को सुलाया मौत की नींद! वजह पर सस्पेंस

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में अपने घर पर 20 साल की लिव-इन पार्टनर का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 27 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की पहचान अनुषा और आरोपी. . .

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में अपने घर पर 20 साल की लिव-इन पार्टनर का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 27 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की पहचान अनुषा और आरोपी की शरथ के तौर पर हुई है, दोनों ही हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले थे। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और वे पिछले छह महीनों से मल्लेश्वरम में साथ रह रहे थे।

बहस होने के बाद घोंट दिया गला

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात निजी मामलों को लेकर हुई बहस बढ़ गई, जिसके बाद शरथ ने कथित तौर पर अनुषा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शरथ शहर में पानी के टैंकर का ड्राइवर था
यह घटना सोमवार को तब सामने आई जब शरथ ने कथित तौर पर अपने वकील को इस अपराध के बारे में बताया। वकील ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शेषद्रिपुरम पुलिस स्टेशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

परिवार को सौंपा गया अनुषा का शव

पुलिस ने मामला दर्ज किया, तलाशी अभियान शुरू किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद अनुषा का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया। फिलहाल आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच चल रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम