रामनगर । उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज यानी शनिवार को खत्म हो गया है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषित कर दिए हैं। 10वीं में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोयल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम स्थान पाया है। वहीं, इंटरमीडिएट में गीतका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता ने 490 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परिणाम की घोषणा कर दी है। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका और उधम सिंह नगर के सुशीला मेहंदी रता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
2,15,252 बच्चों ने दी थी परीक्षा
उत्तराखंड बोर्ड की 2026 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई थी। कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें हाईस्कूल में 1,12,266 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। प्रदेश भर में परीक्षा के लिए 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। वहीं 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे।