Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

एक हाथ में मासूम…दूसरे हाथ में ई-रिक्शा का हैंडल, इस मां को सलाम कर रहे लोग

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

डेस्क। दुनिया में मां होती है जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजर जाने का हौसला रखती है। मजबूरियों में भी मां अपने बच्चों पर संकट के बादल नहीं आने देती। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। ई-रिक्शा चलाती एक महिला की गोद में कुछ माह का मासून नजर आ रहा। इस मां ने एक हाथ से मासूम को पकड़ा है तो दूसरे हाथ से ई-रिक्शे का हैंडल थाम रखा है।
इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि एक मां बच्चों के लिए कितना कुछ सहन करती है, उसे घर भी चलाना है और मासूम बच्चे की देखभाल भी उसकी प्राथमिकता है। @viralbhayani के इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया। यह वीडियो कहां का है, अभी इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा कि महिला को सरकार से मदद मिलनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि दुनिया की हर एक मां को सलाम।
वहीं किसी अन्य ने लिखा- मां की जगह इस दुनिया में कोई भी नहीं ले सकता। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब मां के ऐसे रूप को देखकर लोग भावुक हुए हों। कई ऐसे वीडियो सामने आते रहे हैं जिसमें मां ने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डाल दिया या अपनी जान दे दी।

https://www.crimetak.in/videos/mother-driving-an-e-rickshaw-viral-news

 

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.