Home » देश » कल 5 राज्यों में आएगा विधानसभा चुनावों का रिजल्ट, 4 मई सोमवार को बंद रहेंगे बैंक?

कल 5 राज्यों में आएगा विधानसभा चुनावों का रिजल्ट, 4 मई सोमवार को बंद रहेंगे बैंक?

डेस्क। विधानसभा चुनावों का नतीजा आना है। जिसके कारण ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि इन राज्यों में बैंक बंद होंगे या नहीं? कल असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। जानिये क्या. . .

डेस्क। विधानसभा चुनावों का नतीजा आना है। जिसके कारण ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि इन राज्यों में बैंक बंद होंगे या नहीं? कल असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। जानिये क्या RBI ने कल की छुट्टी बैंकों को दी है।

क्या सोमवार 4 मई को बंद रहेंगे बैंक

अगर RBI के कैलेंडर पर नजर डालें तो बैंक कल सोमवार 4 मई को बंद नहीं रहेंगे। विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के कारण बैंकों को बंद को छुट्टी नहीं दी गई है। बैंक सभी राज्यों में सोमवार 4 मई को खुले रहेंगे। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया कल 4 मई 2026 को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित करेगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले डाक मतपत्र पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। नतीजे दोपहर या शाम तक आने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल में मुकाबला खास माना जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री ममती बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा कड़ी चुनौती दे रही है। इन चुनावों के नतीजों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी पड़ सकता है।

मई महीने में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

मई 2026 में बैंकों की कई छुट्टियां रहेंगी, जिनमें त्योहार और वीकली हॉलिडे शामिल हैं। 1 मई को लेबर डे के कारण बैंक बंद रहे। इसके अलावा 3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 9 मई को दूसरा शनिवार और रबिंद्र नाथ टैगोर जयंती के कारण भी छुट्टी रहेगी, जबकि 23 मई को चौथे शनिवार की छुट्टी होगी।
महीने के बाकी दिनों में भी कुछ राज्यों में छुट्टियां रहेंगी। 16 मई को कुछ जगहों पर राज्य दिवस मनाया जाएगा, 26 मई को Kazi Nazrul Islam जयंती पर छुट्टी रहेगी, और 27-28 मई को Eid al-Adha के चलते ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक से जुड़े जरूरी काम करने से पहले अपनी राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम