Home » पश्चिम बंगाल » कोलकाता के पांच सितारा होटल में ब्राजील के फुटबॉलरों के साथ जश्न के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़, 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता के पांच सितारा होटल में ब्राजील के फुटबॉलरों के साथ जश्न के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़, 56 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

शनिवार देर रात होटल की लॉबी में हुई घटना, प्रगति मैदान थाने में केस दर्ज कोलकाता। शहर के एक पांच सितारा होटल की लॉबी में दो महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से छूने के आरोप में एक प्रौढ़ व्यक्ति को गिरफ्तार. . .

शनिवार देर रात होटल की लॉबी में हुई घटना, प्रगति मैदान थाने में केस दर्ज

कोलकाता। शहर के एक पांच सितारा होटल की लॉबी में दो महिलाओं को आपत्तिजनक तरीके से छूने के आरोप में एक प्रौढ़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना शनिवार रात की है। शिकायत के आधार पर प्रगति मैदान थाने की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (गुप्तचर) कुणाल अग्रवाल ने कहा कि होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

ब्राजील टीम के सदस्यों के साथ उत्साह के बीच अनजान शख्स ने किया स्पर्श: पीड़िता की शिकायत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नगालैंड के दीमापुर की रहने वाली महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच वह और उनकी एक साथी होटल की लॉबी में मौजूद थीं। वहां ब्राजील की फुटबॉल टीम के सदस्यों के साथ जश्न के माहौल के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने दोनों को आपत्तिजनक तरीके से छुआ। इससे वे असहज हो गईं और शिकायत में उन्होंने छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

सीसीटीवी फुटेज से पहचान, पीड़िता ने भी की शिनाख्त

शिकायत मिलते ही प्रगति मैदान थाने की पुलिस ने जांच शुरू की और लॉबी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शिकायतकर्ता के बताए हुलिये से मिलान कर संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने भी फुटेज देखकर आरोपी की शिनाख्त की।

होटल के कमरे से दबोचा गया आरोपी, नोएडा का रहने वाला है पलाश रॉय

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी की गतिविधियों का पीछा किया और आखिरकार उसे होटल के एक कमरे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम पलाश रॉय (56) है और वह नोएडा के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवार्ड का निवासी है।

घटना के समय मौजूदगी और हर पहलू की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों और आरोपी की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। घटना के समय होटल में उसकी मौजूदगी और शिकायत के हर पहलू को सीसीटीवी फुटेज व अन्य तथ्यों के आधार पर जांचा जा रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम