Home » मनोरंजन » क्या ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ को अलविदा कहेंगे सलमान खान? समुद्र किनारे बन रहा है नया हाई-सिक्योरिटी आशियाना

क्या ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ को अलविदा कहेंगे सलमान खान? समुद्र किनारे बन रहा है नया हाई-सिक्योरिटी आशियाना

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही अपने वर्षों पुराने और चर्चित घर ”गैलेक्सी अपार्टमेंट्स” को छोड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान परिवार बांद्रा के चिम्बाई इलाके में बन रहे एक नए और आलीशान बंगले में शिफ्ट होने. . .

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही अपने वर्षों पुराने और चर्चित घर ”गैलेक्सी अपार्टमेंट्स” को छोड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खान परिवार बांद्रा के चिम्बाई इलाके में बन रहे एक नए और आलीशान बंगले में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है। लंबे समय से अटकी इस परियोजना को अब सभी जरूरी सरकारी मंजूरियां मिल चुकी हैं, जिसके बाद निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

सुरक्षा बनी नए घर की सबसे बड़ी वजह

बताया जा रहा है कि नए घर में शिफ्ट होने का सबसे बड़ा कारण सलमान खान की सुरक्षा है। पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। साल 2024 में उनके मौजूदा घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने भी मौजूदा आवास को पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना था। इसी के बाद परिवार ने ऐसे नए घर की योजना बनाई, जहां आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ बेहतर प्राइवेसी भी मिल सके।

छह मंजिला होगी नई लग्जरी बिल्डिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का निर्माण ‘सच डेवलपर्स’ कर रहा है। बांद्रा के समुद्र किनारे स्थित इस प्रोजेक्ट में छह मंजिला आलीशान इमारत बनाई जाएगी, जिसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा स्टिल्ट पार्किंग और आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। पूरी बिल्डिंग का कुल निर्मित क्षेत्र करीब ”1,014 वर्ग मीटर” बताया जा रहा है। खान परिवार ने यह जमीन वर्ष २०११ में खरीदी थी, जो सलमान खान की मां के नाम पर रजिस्टर्ड है।

सभी सरकारी मंजूरियां हुईं पूरी

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी बाधा कोस्टल रेगुलेशन जोन (CRZ) की मंजूरी थी। समुद्र के किनारे निर्माण होने की वजह से महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) की अनुमति जरूरी थी। 16 जून को यह मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। इससे पहले बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) भी अक्टूबर 2025 में शुरुआती निर्माण अनुमति दे चुका था।

फायरिंग के बाद बढ़ाई गई थी सुरक्षा

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में दो बाइक सवार हमलावरों ने ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर फायरिंग की थी, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस (Y+) श्रेणी कर दी गई थी। साथ ही, उनके घर की बालकनी पर बुलेटप्रूफ ग्लास भी लगाया गया, जहां से वह अक्सर अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं।

अभी नहीं आया आधिकारिक बयान

हालांकि, नए घर में शिफ्ट होने की खबरों के बीच अभी तक सलमान खान या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद माना जा रहा है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और उसके बाद पूरा खान परिवार नए आशियाने में शिफ्ट हो सकता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम