Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

क्या पाकिस्तानी गाने को चोरी कर बनाया शाहरुख खान की 200 Cr की पठान का गाना बेशरम रंग ?, मेकर्स पर लगा गाना चोरी करने का आरोप

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मुंबई। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोणकी पठान को लेकर विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। फिल्म का गाना बेशरम रंग जब से रिलीज हुआ है, तभी से देशभर में इसका विरोध किया जा रहा है। कुछ ने तो इसस गाने की वजह से शाहरुख को जान से मारने की धमकी तक दे दी थी। इसी बीच एक और विवाद सामने आया है। अब पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने इस गाने को उनके गाने से चुराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेशरम रंग उनके सालों पुराने गाने अब के हम बिछड़े.. से काफी मिलता-जुलता है। हालांकि, उन्होंने बिना मेकर्स, फिल्म और गाने का नाम लिए इशारों-इशारों में मूवी के प्रोड्यर्स पर चोरी का आरोप लगाया है। इससे जुड़ा एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
मेकर्स पर लगा गाना चोरी करने का आरोप
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की लीड रोल वाली फिल्म ‘पठान’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म के ‘बेशर्म रंग’ गाने को लेकर अब नया विवाद सामने आ गया है। पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने मेकर्स पर गाना चोरी करने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सज्जाद अली ने कहा कि ‘बेशर्म रंग’ गाना ‘अब के हम बिछड़े’ गाने से काफी मिलता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ‘अब के हम बिछड़े’ सज्जाद अली का एक पुराना गाना है। पाकिस्तानी सिंगर की इस बात के सामने आने के बाद ‘बेशर्म रंग’ गाना एक बार फिर चर्चा में बन गया है।
कब रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट जगत के बड़े शाहरुख खान की ये फिल्म इसी साल 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। ‘पठान’ का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी होने वाला है। ऐसा काफी समय बाद होगा, जब शाहरुख और सलमान एक साथ नजर आएंगे। ‘पठान’ फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.