Home » देश » जबलपुर हादसे में सामने आई बड़ी चूक ! तेज आंधी के अलर्ट के बावजूद पानी में उतारा गया क्रूज, बिना टिकट यात्री, बच्चों की गिनती नहीं…

जबलपुर हादसे में सामने आई बड़ी चूक ! तेज आंधी के अलर्ट के बावजूद पानी में उतारा गया क्रूज, बिना टिकट यात्री, बच्चों की गिनती नहीं…

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे को लेकर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। दरअसल, मौसम विभाग ने हादसे के ठीक एक दिन पहले 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने को. . .

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे को लेकर बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। दरअसल, मौसम विभाग ने हादसे के ठीक एक दिन पहले 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने को लेकर अलर्ट जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद गुरुवार की शाम लगभग 4:30 बजे क्रूज को बरगी डैम के पानी में उतार दिया गया। इसी दौरान, तेज हवा चली और क्रूज पलट गया।

9 लोगों की मौत और 9 लोग अब भी लापता

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जबलपुर क्रूज हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 15 लोगों को अब तक सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, 9 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी खोज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि क्रूज करीब 20 मीटर नीचे डैम के गहरे पानी में फंसा है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।

डैम के किनारे से 300 मीटर दूर पानी में हुआ हादसा

यह दुर्घटना बरगी डैम के किनारे से लगभग 300 मीटर दूर पानी में हुई। लोकल प्रशासन, NDRF और गोताखोरों की टीम मौके पर है और लापता लोगों की खोज में जुटी हुई है। सुबह होते ही जबलपुर में राहत एवं बचाव कार्य को और तेज कर दिया गया। घटनास्थल से आई तस्वीरों में रेस्क्यू टीमों को लगातार पानी में खोजी अभियान चलाते देखा गया।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

इस हादसे ने सुरक्षा मानकों और प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। अब जांच के आदेश दिए जा सकते हैं, ताकि यह मालूम चल सके कि मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद क्रूज को संचालन की अनुमति कैसे मिली। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में 29 यात्रियों को ले जा रही क्रूज बोट पलट गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य को बचा लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

लापता लोग, जिनकी तलाश जारी

तमिल (5)
विराज (6)
मयूरम (9)
आरएच सैय्यद
रेशमा सैय्यद (66)
पूनम थापा (7)
समीम जफर
ज्योति श्रीवास (34)

मृतकों की पहचान

हादसे में अब तक जिन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, उनमें शामिल हैं-
नीतू सोनी (43)
सोभाग्यम अलागन (42)
मधुर मैसी (62)
काकुलाझी (38)
इसके अलावा चार अन्य शव बरामद हुए हैं, जिनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

क्रूज संचालन पर सवाल

बरगी बांध में पर्यटन गतिविधियों के तहत वर्ष 2006 से क्रूज संचालन हो रहा है. यहां दो क्रूज हैं- एक हाउस बोट और एक मिनी क्रूज। एक क्रूज की क्षमता करीब 60 लोगों की बताई जाती है। हादसे का शिकार हुए क्रूज में 40 से अधिक लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है। एक व्यक्ति का टिकट करीब 200 से 220 रुपये का है, जबकि 5 साल तक के बच्चों को मुफ्त सुविधा दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए प्रति मृतक ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता लापता लोगों की तलाश और हादसे के कारणों की जांच पर है. पूरे प्रदेश की नजरें इस दर्दनाक हादसे पर टिकी हुई हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम