Home » पश्चिम बंगाल » ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे BJP कार्यकर्ता, शुभेंदु अधिकारी ने जाने क्यों कहा-जय श्रीराम के नारे बंद कीजिए

‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे BJP कार्यकर्ता, शुभेंदु अधिकारी ने जाने क्यों कहा-जय श्रीराम के नारे बंद कीजिए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम बनने के बाद वह विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए। इस दौरान शुभेंदु जोरासांको ठाकुरबाड़ी में पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम में लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगा. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सीएम बनने के बाद वह विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए। इस दौरान शुभेंदु जोरासांको ठाकुरबाड़ी में पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम में लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान शुभेंदु अधिकारी ने लोगों को चुप कराया और कहा कि वह सबके मुख्यमंत्री हैं। शुभेंदु अधिकारी टैगोर के पैतृक घर पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां कहा कि यह राजनीतिक खींचतान का समय नहीं है।
शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के कुछ ही मिनट बाद रवींद्रनाथ टैगोर की 166वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने जोरसांको ठाकुरबाड़ी गए थे। उन्होंने कहा कि आगे बहुत बड़ी जिम्मेदारियां हैं। जो लोग राजनीतिक खींचतान करना चाहते हैं, वे करते रहें, हम आगे बढ़ेंगे।

घुटने टेककर माथा जमीन पर टिकाया

मुख्यमंत्री सीधे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह स्थल से जोरासांको पहुंचे। उन्होंने टैगोर की प्रतिमा के सामने घुटने टेककर अपना माथा ज़मीन से छुआ। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमने आज गुरुदेव को नमन करके अपना पदभार संभाला है। बंगाल और बंगाली संस्कृति को गुरुदेव की चेतना और आदर्शों से ही दिशा मिलनी चाहिए। आज उसी शुभ शुरुआत का दिन है।

बोले- यह जय श्री राम बोलने की जगह नहीं

शुभेंदु अधिकारी जब बोल रहे थे, तो ठाकुरबाड़ी परिसर में जमा भीड़ में से ‘जय श्री राम’ के नारे गूंजने लगे। अधिकारी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और भीड़ से ऐसे नारे न लगाने को कहा। उन्होंने कहा, यह ‘जय श्री राम’ बोलने की जगह नहीं है, यहां सिर्फ ‘कविगुरु’ का नाम लिया जाता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम