Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » डुआर्स में भारी बारिश से हाहाकार, जलपाईगुड़ी में तीस्ता और जलढाका नदियों में खतरे की घंटी, येलो अलर्ट जारी, गजलडोबा बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

डुआर्स में भारी बारिश से हाहाकार, जलपाईगुड़ी में तीस्ता और जलढाका नदियों में खतरे की घंटी, येलो अलर्ट जारी, गजलडोबा बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

जलपाईगुड़ी/डुआर्स। डुआर्स क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जलपाईगुड़ी जिले में शनिवार रात से शुरू हुई तेज बारिश रविवार सुबह तक जारी रही, जिससे कई इलाकों में हालात गंभीर हो गए. . .

जलपाईगुड़ी/डुआर्स। डुआर्स क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जलपाईगुड़ी जिले में शनिवार रात से शुरू हुई तेज बारिश रविवार सुबह तक जारी रही, जिससे कई इलाकों में हालात गंभीर हो गए हैं।

तिस्ता और जलढाका नदियों में बढ़ा जलस्तर, येलो अलर्ट जारी

पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण तिस्ता और जलढाका नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रशासन ने इन दोनों नदियों के संवेदनशील क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। नदी किनारे बसे इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

गजलडोबा बैराज से छोड़ा जा रहा पानी

लगातार बारिश के चलते गजलडोबा स्थित तिस्ता बैराज से चरणबद्ध तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार सुबह लगभग 3000 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

भूटान से आए पानी से डुआर्स में संकट

भूटान से आने वाले जल प्रवाह के कारण भी डुआर्स क्षेत्र में स्थिति और बिगड़ गई है। बनारहाट क्षेत्र का ‘हाथी नाला’ इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई जगहों पर संपर्क टूट गया है।

प्रशासन और राहत दल अलर्ट पर

स्थिति को देखते हुए सिविल डिफेंस, SDRF और NDRF सहित आपदा प्रबंधन दलों को तैनात कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों में डुआर्स और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें मल बाजार में 165.90 मिमी, बनारहाट में 203 मिमी, गजलडोबा में 207.77 मिमी, अलीपुरद्वार में 177.40 मिमी और जलपाईगुड़ी में 48.60 मिमी बारिश शामिल है।

स्थिति गंभीर, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

लगातार बारिश और बढ़ते नदी जलस्तर के कारण डुआर्स क्षेत्र में स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की सख्त सलाह दी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम