Home » मनोरंजन » ‘डॉन 3 बंद नहीं होगी’, रणवीर सिंह से विवादों के बीच फरहान अख्तर का बड़ा बयान; बोले- मैंने सीख लिया…

‘डॉन 3 बंद नहीं होगी’, रणवीर सिंह से विवादों के बीच फरहान अख्तर का बड़ा बयान; बोले- मैंने सीख लिया…

डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। वह अपनी मूवी ‘डॉन 3’ को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह नजर आने वाले. . .

डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। वह अपनी मूवी ‘डॉन 3’ को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। फरहान अख्तर की ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह नजर आने वाले थे। लेकिन ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह ने अचानक ही फिल्म को अलविदा कह दिया। इस एग्जिट के बाद फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रणवीर सिंह में जमकर खींचतान हुई। फरहान अख्तर ने प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया से रणवीर सिंह पर आरोप लगाया था कि उनके अचानक ‘डॉन 3’ से जाने पर उन्हें 40 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। ‘धुरंधर’ एक्टर संग हुए इन विवादों के बीच अब फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: निपट गया Don 3 विवाद, रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर को वापस करेंगे 10 करोड़ रुपये!!

फरहान अख्तर ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी


फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ संग बातचीत में ‘डॉन 3’ को लेकर हुए विवाद पर बयान दिया। उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिये बगैर कहा, “मैंने ये सीख लिया है कि अप्रत्याशित की उम्मीद करनी चाहिए। जब तक फिल्म तैयार न हो जाए, तब तक किसी भी चीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। आपको पता है कि असल में यही चीज होती है।” फरहान अख्तर ने इस दौरान अपने फिल्मी करियर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “जिस वक्त से मैंने शुरुात की, जब आमिर खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, डिंपल कपाड़िया, सैफ अली खान और रितेश सिद्धवानी ने बतौर पार्टनर मेरा साथ दिया और फिल्म बनाने के लिए हां कहा, तब से मेरा सफर शानदार रहा है।” यह भी पढ़ें: ‘मुझे बहुत गुस्सा आया था..’ पापा जावेद अख्तर के शबाना आजमी संग दूसरी शादी पर बोले फरहान अख्यर, बताई आपबीती

ranveers’डॉन 3′ से आया रणवीर सिंह का लुक

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने अपने करियर के बारे में आगे बताया कि उन्होंने हमेशा उन्हीं लोगों के साथ काम किया है, जिनके साथ वह काम करना चाहते थे। एक्टर ने कहा, “आपको एहसास होता है कि जिंदगी में कभी न कभी ऐसा दौर आएगा जो थोड़ा चैलेंजिंग जरूर होगा। लेकिन इसे साथ लेकर रचनात्मकता से आगे काम करते रहना चाहिए।”

‘डॉन 3’ पर अभी भी काम है जारी!

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने मीडिया संग बातचीत के दौरान ये साफ कर दिया कि ‘डॉन 3’ की कहानी उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि वह रचनात्मक रूप से इससे काफी जुड़े हुए हैं और ‘डॉन 3’ ठंडे बस्ते में नहीं गई है बल्कि अभी भी इसपर काम जारी है। एक्टर ने ‘डॉन 3’ को ‘अतुल्य’ बताते हुए कहा कि इससे उन्हें उम्मीद है कि सुपरहिट फ्रेंचाइज इससे आगे भी चलती रहेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम