Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

तुफानगंज महकमा अस्पताल में बड़ी लापरवाही, बेड टूटने से गर्ववती महिला हुई जख्मी 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कूचबिहार । तुफानगंज महकमा अस्पताल के प्रसूति विभाग में बिस्तर टूट जाने से महिला मरीज जख्मी हो गयी। इस तरह से स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का आरोप अस्पताल प्रशासन पर लगा है। इस घटना से तुफानगंज उप जिला अस्पताल में अस्थाई तनाव फैल गया।
घटना के बाद मरीज के परिवार ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। इस घटना में महिला को कमर में चोट लगी है। बाद में महिला को दूसरे बेड पर शिफ्ट कर दिया गया।
मरीज के पति बिप्लब दास का आरोप है कि उनकी पत्नी शिल्पी दास को बुधवार को प्रसव पीड़ा के चलते तुफानगंज उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर उसे प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया। आज सुबह उनकी पत्नी का अचानक बिस्तर टूट गया। इस  घटना को लेकर मरीज के परिवार ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है।
मरीज के पति बिप्लब दास ने कहा कि अस्पताल के खिलाफ तुफानगंज थाने और अस्पताल अधीक्षक के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.