Home » एक्सक्लूसिव » तृणमूल का कांग्रेस में हो सकता है विलय ! सोनिया से ममता की मुलाकात के बाद राहुल गांधी से मिले अभिषेक बनर्जी, उदित राज ने भी दी सलाह

तृणमूल का कांग्रेस में हो सकता है विलय ! सोनिया से ममता की मुलाकात के बाद राहुल गांधी से मिले अभिषेक बनर्जी, उदित राज ने भी दी सलाह

कोलकाता। पिछले लोकसभा में राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह उसी दिन तय हो गया था, जब कथित बयान के आधार पर गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक की नीतीश कुमार की भूमिका को अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी ने नकार. . .

कोलकाता। पिछले लोकसभा में राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह उसी दिन तय हो गया था, जब कथित बयान के आधार पर गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक की नीतीश कुमार की भूमिका को अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी ने नकार दिया था। एक तरफ दिल्ली में महा-गठबंधन को फिर से मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, तो वहीं टीएमसी में बंगाल में फूट पड़ गई है। ऐसे में ममता बनर्जी के हालात पूरी तरह विपरित हैं। कांग्रेस की तरफ से एक नेता ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए, उनकी हार के जख्म को कुरेद दिया है। कांग्रेस के सीनियर नेता उदित राज ने उनपर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल की वजह से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

क्या बोले पूर्व सांसद उदित राज?

पूर्व सांसद ने कहा है कि इन दो नेताओं ने ही नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक नहीं बनने दिया। वह एनडीए में चले गए. उन्होंने कहा है कि जो जैसा बोओगे वैसा ही काटोगे. साथ ही उन्हें कांग्रेस में विलय का भी सुझाव दे दिया है।

पश्चिम बंगाल में बड़ी सियासी उथल-पुथल जारी

पश्चिम बंगाल में बड़ी सियासी उथल-पुथल जारी है। बुधवार सुबह डेरेक ओ ब्रायन और अभिषेक बनर्जी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। यह घटना क्रम टीएमसी चीफ ममता बनर्जी और कांग्रेस संरक्षक सोनिया गांधी की मुलाकात के अगले ही दिन हुआ है। इधर टीएमसी में जारी भगदड़ के बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकता है। फिलहाल दिल्ली में टीएमसी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले ताबड़तोड़ टीएमसी सांसदों के इस्तीफों के बीच ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पार्टी बचाने में जुटे हैं।
सोमवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में सोनिया गांधी और ममता बनर्जी गर्मजोशी से गले मिले। मंगलवार को ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से खास मुलाकात की। इधर बुधवार सुबह ही अभिषेक बनर्जी राहुल गांधी से मिलने पहुंच गए। अभिषेक बनर्जी के साथ टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी हैं।

अभिषेक बनर्जी के हाथ सीक्रेट फाइल

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और राहुल गांधी की यह मुलाकात दिल्ली के 10 जनपथ आवास पर हो रही है। इधर इन मुलाकातों के बीच कांग्रेस में टीएमसी के विलय की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी जब 10 जनपथ पहुंचे तो उनके हाथ में एक मोटी फाइल थी। इस फाइल में दोनों दलों के मर्जर होने के दस्तावेज होने के दावे किए जा रहे हैं।

बागियों के हाथ पार्टी जाने से बचाने की जुगत

सूत्रों ने बताया कि लगातार जिस तरह से टीएमसी के सांसद पार्टी छोड़कर अलग हो रहे हैं और अलग गुट बना रहे हैं। इसी बीच पार्टी के दो फाड़ होने से बचाने के लिए ममता बनर्जी कांग्रेस में टीएमसी का विलय करने जा रही हैं ताकि पार्टी की कमान उनके हाथों से निकलकर टीएमसी के बागियों के हाथ न जाए।

कांग्रेस ने दिया था विलय का ऑफर

सूत्रों ने बताया कि 24 घंटे के अंदर गांधी और बनर्जी परिवार की यह मुलाकात विलय को लेकर ही है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का कांग्रेस में विलय करने का ऑफर दिया गया था। इस पर ममता बनर्जी ने चर्चा के बाद विलय का फैसला लिया है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम