Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

तृणमूल के आपसी संघर्ष में जमकर बमबाजी और गोलीबारी, पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

कूचबिहार । तृणमूल कांग्रेस के आपसी गुटबाजी व खूनी संघर्ष के कारण फिर कूचबिहार दहल उठा है। कूचबिहार के ब्लॉक 1 के पनिशाला ग्राम पंचायत क्षेत्र में गुरूवार को दो गुटों में हुए संघर्ष में जमकर बमबाजी और गोलीबारी हुई। इसमें तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष रफीकुल मिया घायल हो गए है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। घायल रफीकुल को इस्लामुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मकसूदुल हक और उनके साथियों ने देर रात युवा तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष रफीकुल मिया पर हमला कर दिया।
आरोप है कि रफीकुल के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। गंभीर रूप से घायल रफीकुल मिया को कूचबिहार मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन बाद में उन्हें सिलीगुड़ी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। युवा तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष रफीकुल मिया ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मकसूदुल हक और उनके साथियों ने बीती रात युवा तृणमूल कांग्रेस की बैठक पर हमला किया था। साथ ही इनके द्वारा जमकर बमबाजी और गोलीबारी की गयी है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.