Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

तृणमूल के दो गुटों के बीच झड़प, पार्टी कार्यालय में हुई तोड़फोड़, इलाके में बना हुआ है तनाव का माहौल

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मालदा। इंग्लिशबाजार थाने के काजीग्राम ग्राम पंचायत के लक्षीपुर इलाके में तृणमूल पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद बुधवार सुबह से ही पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार रात लक्ष्मीपुर इलाके में तृणमूल कार्यालय पर कथित तौर पर हमला किया। पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की गई।
आरोप यह भी है कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए प्वाइंट ब्लैंक रेंज से फायरिंग की। इस घटना के बाद पुलिस पेट्रोलिंग शुरू हो गई है। पुलिस पिकेट लगाया गया है। लक्ष्मीपुर इलाके में बुधवार सुबह से तनाव का माहौल है। पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि, स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है। इस समय क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए इंग्लिशबाजार थाने का भारी पुलिस बल गश्त कर रहा है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.