Home » मनोरंजन » नाना पाटेकर के आखिरी घंटे: आधी रात दोस्त को किया मैसेज, सुबह घर पर बिगड़ी हालत; पुणे में होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर के आखिरी घंटे: आधी रात दोस्त को किया मैसेज, सुबह घर पर बिगड़ी हालत; पुणे में होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में अंतिम सांस ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक गंभीर दिल का दौरा पड़ा था. . .

डेस्क: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 8 अक्टूबर की सुबह गोवा में अंतिम सांस ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक गंभीर दिल का दौरा पड़ा था। निधन से पहले के कुछ घंटों में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ी। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रात ढाई बजे दोस्त को बताया- तबीयत ठीक नहीं

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज कर बताया था कि उनकी तबीयत ठीक महसूस नहीं हो रही है। देर रात होने के कारण दोस्त उस समय उनका मैसेज नहीं देख पाए। कुछ समय बाद जब दोस्त ने नाना को फोन किया तो स्थिति की गंभीरता का अंदाजा हुआ। वह करीब 4 बजे नाना के घर पहुंचे। उस वक्त अभिनेता को काफी पसीना आ रहा था और उनकी हालत लगातार खराब हो रही थी।

घर पर ही शुरू हुआ इलाज, लेकिन नहीं मिली प्रतिक्रिया

डॉक्टर के अनुसार, नाना की हालत बिगड़ते-बिगड़ते वह धीरे-धीरे बेहोश होने लगे। इसके बाद अस्पताल की इमरजेंसी टीम को उनके घर बुलाया गया। मौके पर पहुंचते ही मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने के लिए कार्डियक मसाज शुरू किया। काफी प्रयासों के बावजूद उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

अस्पताल पहुंचने तक हालत बेहद गंभीर

नाना पाटेकर को करीब 4:20 से 4:30 बजे के बीच अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने भी उन्हें बचाने के लिए तत्काल उपचार शुरू किया। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों और मेडिकल टीम ने करीब 45 मिनट से एक घंटे तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। डॉक्टरों के मुताबिक, करीब 5:20 से 5:30 बजे के बीच उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

निधन के समय परिवार मौजूद नहीं था

नाना पाटेकर के निधन के मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। डॉक्टर ने बताया कि निधन के समय नाना के परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद नहीं थे। उस वक्त उनके साथ एक दोस्त और एक केयरटेकर थे।

पुणे के डोणजे गांव में दी जाएगी अंतिम विदाई

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे के पास डोणजे गांव में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता की इच्छा थी कि उन्हें उनके गांव में ही अंतिम विदाई दी जाए। बताया गया है कि 8 अक्टूबर की शाम नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे के डोणजे गांव स्थित उनके घर लाया जाएगा। पुणे के जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने भी इसकी जानकारी दी है।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की है। मराठी रंगमंच और कला के क्षेत्र में नाना पाटेकर के लंबे योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

निधन से कुछ दिन पहले कार्यक्रम में हुए थे शामिल

नाना पाटेकर आखिरी दिनों तक सक्रिय रहे। निधन से महज कुछ दिन पहले, 4 अक्टूबर को वह गोवा के डोना पाउला में आयोजित एक कार्यक्रम में नजर आए थे। कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाना सामान्य और सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भावुक अंदाज में भाषण भी दिया था। अपने संबोधन में उन्होंने जिंदगी की अनिश्चितता का जिक्र करते हुए कहा था कि आज वह यहां हैं, लेकिन अगले दिन रहें या न रहें, इसका किसी को पता नहीं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम