Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

नेपाल के पोखरा में 72 लोगों के साथ क्रैश हुआ एक पैसेंजर प्‍लेन, आग का गोला बनी फ्लाइट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

काठमांडू। नेपाल के पोखरा में रविवार को येती एयर का यात्री विमान क्रैश हो गया है। यह विमान काठमांडू से पोखरा के लिए रवाना हुआ था और लैंडिंग से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में कुल 72 लोग सवार थे जिसमें चार क्रू मेंबर्स हैं। जो विमान क्रैश हुआ है वह 9N ANC ATR72 था। प्‍लेन को कैप्‍टन कमल केसी उड़ा रहे थे। कंपनी के प्रवक्‍ता सुदर्शन बरतुला ने कहा है कि प्‍लेन क्रैश की वजह से लगी आग को बुझाने के सभी प्रयास जारी हैं।
फिर से हुआ एक प्‍लेन क्रैश
हादसे के बाद प्‍लेन एक आग के गोले में तब्‍दील हो गया। ऐसे में कई लोग कयास लगा रहे हैं कि इस दुर्घटना में शायद ही कोई जीवित बचा हो। जो वीडियोज आ रहे हैं, वो भी काफी डरावन हैं। इन्‍हें देखने से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह क्रैश कितना भयानक रहा होगा। इस विमान में कुछ भारतीयों के भी सवार होने की खबरें आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि अभी तक 16 शव निकाले जा चुके हैं। सरकार की तरफ से दुर्घटनास्‍थल पर सुरक्षाबलों को रवाना कर दिया गया है। फिलहाल अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है कि इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है।
कई खतरनाक विमान हादसे
नेपाल की मीडिया की मानें तो देश में इस तरह के प्‍लेन क्रैश सामान्‍य बात है। न सिर्फ घरेलू बल्कि कई बार विदेशी फ्लाइट्स भी हादसे का शिकार हुई हैं। इन हादसों में सैंकड़ों लोगों की जान गई है। हाल के कई वर्षों में नेपाल कई खतरना‍क विमान हादसों का गवाह बना है।
पिछले 30 सालों में नेपाल में 30 ऐसे क्रैश हुए हैं जिनमें कई लोगों की जान गई है। मई 2022 में नेपाल के पोखरा में ही तारा एयरलाइंस का विमान क्रैश हुआ था जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.