Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

न पहला पसंद आया, न दूसरा दिल को भाया, बोली- किस्मत ही खराब है…विवाहिता की 2 शादियों की कहानी

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

आगरा। पहला पति पसंद नहीं आया, दूसरा भी दिल को नहीं भाया। कहती है मेरी तो किस्मत ही खराब है, अब तीसरी शादी करनी होगी। लड़का तलाश रही हूं। विवाहिता की 2 शादियों की कहानी सुनकर परामर्श केंद्र के अधिकारी भी चकरा गए। महिला अपने दूसरे पति से तलाक लेना चाहती है। इसके लिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पति-पति को काउंसिलिंग के लिए भेजा, जहां महिला ने तलाक लेने और पहली शादी की कहानी सुनाई। साथ ही यह भी बताया कि आखिर वह तलाक क्यों लेना चाहती है?
पति 2 महीने से होटल में स्टे कर रहा
महिला का कहना है कि उसने 2 शादियां की, लेकिन दोनों ही पति उसे पसंद नहीं आए। वह दोनों पतियों से उकता गई है। राजस्थान के जयपुर में रहने वाले शख्स ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि आगरा की लड़की के साथ उसकी शादी हुई थी, लेकिन 6 महीने ही हुए शादी को कि वह उसे नापसंद करने लगी। यही नहीं वह सास के साथ लड़ती भी है। दोनों की लड़ाई के बीच में फंस गया हूं। 2 महीने से होटल में रहना पड़ रहा है। मामला कमला नगर में रहने वाले एक कारोबारी के परिवार का है।
भाभी से परेशान युवक ने सुसाइड किया
वहीं तलाक लेने की वजह बताते हुए महिला ने कहा कि उसका पहला पति ठीक नहीं था। दूसरे से उसके विचार मिले नहीं खाते। इसलिए उसे तलाक चाहिए। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बांदा में भी युवक ने भी आत्महत्या कर ली है। युवक के खिलाफ भाभी ने रेप के आरोप लगाए थे। परिजनों ने अब बहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक को पता लग गया था कि एक तांत्रिक भाभी के घर आता जाता है। उसका अफेयर था। परिवार के लोगों ने कई बार भाभी को रोका था, लेकिन वह नहीं मानी।
प्रेमी के लिए महिला ने पति का गला काटा
लेकिन महिला ने थाने में जाकर एक बार नहीं, कई बार उसके खिलाफ रेप की शिकायत दी थी, जिसके बाद युवक तनाव में आ गया और उसने जहर निगल लिया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी एक महिला ने अपने पति का कत्ल कर दिया। उसका अफेयर कई लोगों से चल रहा था। पति विदेश में था, जिसके स्वदेश लौटने पर उसे पत्नी के अफेयर के बारे में पता लग गया। उसने पत्नी को टोका, लेकिन वह नहीं मानी। उसने अपने पति को मारने के लिए उसका गला काट दिया। पति ने किसी तरह खुद को बचाया और शोर मचा दिया।

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.