Home » मनोरंजन » पंजाबी गायिका इंदर काैर की हत्या: छह दिन पहले हुई थी अगवा, नहर से मिला शव; कनाडा से जुड़ा लिंक

पंजाबी गायिका इंदर काैर की हत्या: छह दिन पहले हुई थी अगवा, नहर से मिला शव; कनाडा से जुड़ा लिंक

लुधियाना (पंजाब)। पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री को दहला देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। छह दिनों से लापता मशहूर पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका का. . .

लुधियाना (पंजाब)। पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री को दहला देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। छह दिनों से लापता मशहूर पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका का शव नीलो नहर से बरामद किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे एकतरफा प्यार और सनक की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आई है।
गायिका की मौत की पुष्टि के बाद से संगीत जगत और उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समराला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

ग्रोसरी लेने निकली थी गायिका, रास्ते से किया अगवा

मृतका के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार से घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गई थीं। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। अपने स्तर पर की गई पड़ताल में सामने आया कि मोगा के भलूर गांव का रहने वाला सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, इंदर कौर पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इंदर कौर द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने से बौखलाए सुखविंदर ने इस खूनी साजिश को अंजाम दिया।

कनाडा से कत्ल की साजिश रचने आया था मुख्य आरोपी

परिजनों का आरोप है कि सुखविंदर सिंह खास तौर पर इंदर कौर से बदला लेने की नीयत से ही कनाडा से पंजाब आया था। उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रास्ते में गायिका की कार को घेरा और असलहे के बल पर उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को नीलो नहर में बहा दिया। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह कानूनी शिकंजे से बचते हुए वापस कनाडा रफूचक्कर हो गया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम