डेस्क। बंगाल की राजनीति इस समय एक बड़े ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है। ज्योतिषियों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भाजपा 2026 में सत्ता में आती है, तो यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि राज्य के सामाजिक और प्रशासनिक ढांचे में एक ‘बड़ा बदलाव’ होगा।
बंगाल चुनाव में बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली है। चुनाव के बाद एक्जिट पोल में बीजेपी की बढ़त भी ज्यादातर सर्वे में सामने आ रहे हैं। हालांकि, बंगाल में सरकार किसकी बनेगी इसका फैसला 4 मई को वोटों की गिनती के बाद होगा। लेकिन इन सब के बीच काशी के ज्योतिषी ने BJP और TMC की कुंडली तैयार कर सब कुछ साफ कर दिया है। बंगाल में जीत का ताज किसके सिर सजेगा इसको लेकर बड़ी भविष्यवाणी हुई हैव्
शास्त्रार्थ महाविद्यालय में ज्योतिष के प्रशिक्षक पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने बीजेपी और टीएमसी के स्थापना दिवस की तारीख के आधार पर दोनों पार्टियों की कुंडली को तैयार किया है। स्थापना दिवस की तारीख के आधार पर बीजेपी की कुंडली मिथुन लग्न और टीएमसी की कुंडली मीन लग्न की बन रही है।
मजबूत स्तिथि में बीजेपी की कुंडली
उन्होंने बताया कि बीजेपी के मिथुन लग्न वाले कुंडली में चंद्रमा की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है। वहीं सूर्य जो कुंडली में राजा का भाव रखता है वो इस समय मेष राशि में है और शुक्र द्वादश भाव में गोचर कर रहा है जिसे बेहद शुभकारी माना जाता है। चुनाव बंगाल में हुआ है जो भारत के पूर्वी क्षेत्र में है. ग्रहों के स्थितियों के आधार पर ऐसे में बीजेपी की कुंडली काफी मजबूत स्तिथि में नजर आ रही है।
टीएमसी के कुंडली में नीच का बृहस्पति
इसके अलावा बात टीएमसी के कुंडली की करें तो उसकी कुंडली मीन लग्न की है। टीएमसी के कुंडली में फिलहाल लग्नेश यानी बृहस्पति नीच राशि में है. इसके अलावा इस कुंडली में बृहस्पति की महादशा में शनि की प्रत्यन्तर्दशा भी चल रही। जो ये बताती है कि टीएमसी इस चुनाव में कड़ी टक्कर देगी.लेकिन मंगल का गोचर टीएमसी के लिए मुसीबत साबित हो सकती है।
बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी
पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि टीएमसी की कुंडली में बृहस्पति और मंगल का गोचर ठीक नहीं है। हालांकि, बीजेपी के कुंडली में स्तिथि काफी मजबूत है। ऐसे में इस चुनाव में कड़ी टक्कर के बाद भी बीजेपी की जीत बंगाल में सुनिश्चित नजर आ रही है। उन्होंने ये भी भविष्यवाणी की है कि बीजेपी इस चुनाव में बंगाल में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आएगी. अनुमान है बीजेपी के खाते में करीब 155 सीटें आ सकती है. वहीं टीएमसी 130 के करीब सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।