Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : संदेशखाली में बड़ा विवाद, जीवित मतदाता को बताया गया मृत, बूथ पर हंगामा

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : संदेशखाली में बड़ा विवाद, जीवित मतदाता को बताया गया मृत, बूथ पर हंगामा

कोलकाता पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण के लिए 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सुचारू मतदान कराने के लिए 8 जिलों में केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की हैं. . .

कोलकाता पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण के लिए 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सुचारू मतदान कराने के लिए 8 जिलों में केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की हैं और कई पर्यवेक्षकों को भी लगाया है। हालांकि कड़ी सुरक्षा को लेकर तृणमूल कांग्रेस बहुत नाराज है। पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में अब बस राफेल जेट की तैनाती ही बाकी रह गई थी।
इस बीच संदेशखाली ब्लॉक के खुलना इलाके में 176 नंबर बूथ पर वोटिंग के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। करीब 70 वर्षीय मतदाता आल्पना पात्र सुबह-सुबह वोट देने पहुंचीं, लेकिन पोलिंग अधिकारी ने उन्हें यह कहकर रोक दिया कि वे “मृत” घोषित हैं और वोट नहीं दे सकतीं।

आल्पना पात्र भावुक होकर रोने लगीं

इस बात को सुनते ही बूथ पर विवाद शुरू हो गया। आल्पना पात्र भावुक होकर रोने लगीं और सवाल उठाया कि आखिर उन्हें मृत कैसे घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही हिंगलगंज की बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्र मौके पर पहुंचीं और संबंधित मतदान कर्मियों से बातचीत की।
रेखा पात्र ने इस पूरे मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रशासन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जीवित मतदाता को मृत घोषित करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर बड़ा सवाल है। फिलहाल यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन से जवाब की मांग की जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम