ADVERTISEMENT
Home » असम » पश्चिम बंगाल में पलट रही सरकार ! 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार, जानें केरल-तमिलनाडु-असम का क्या रहा हाल

पश्चिम बंगाल में पलट रही सरकार ! 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार, जानें केरल-तमिलनाडु-असम का क्या रहा हाल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए है। एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में सत्ता परिवर्तन नजर आ रहा है। वहीं असम में बीजेपी और तमिलनाडु में DMK. . .

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए है। एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में सत्ता परिवर्तन नजर आ रहा है। वहीं असम में बीजेपी और तमिलनाडु में DMK की वापसी हो रही है। इसके अलावा केरल से कांग्रेस को खुशखबरी मिल रही है। एग्जिट पोल में केरल में यूडीएफ की सरकार बनती नजर आ रही है।

बंगाल में 7 में से 5 में बीजेपी को बढ़त

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होगी। बंगाल में पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। प्रदेश में दोनों ही चरणों में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है। अब वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

बंगाल में 7 एग्जिट पोल में से 5 में बीजेपी को बढ़त मिल रही है, वहीं दो में टीएमसी की सरकार बनती नजर आ रही है। आइए देखते है…

ADVERTISEMENT
एजेंसीटीएमसीबीजेपीअन्य
चाणक्य स्ट्रेटीज130-140150-1600-5
मैट्रिज125-140146-1616-10
पोल डायरी99-127142-1715-9
पीपुल्स पल्स177-18795-1101-4
पी मार्क118-138150-1750-0
प्रजा पोल85-110178-2080-5
जनमत पोल्स195-20580-901-4

पिछले दो एग्जिट पोल के अनुमान से TMC को मिली ज्यादा सीटें

दरअसल, 2021 के विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC को 130-140 सीटें दी थी, लेकिन चुनावी परिणाम में 213 सीटें जीतकर सरकार बनाई। इसके अलावा बीजेपी को 130-140 सीटें दी थी। वहीं बीजेपी ने 77 सीटें जीती थी।

2016 के चुनाव में टीएमसी को एग्जिट पोल में 190-210 सीटें दी गई थी। वहीं टीएमसी ने 211 सीटें जीती थी। बीजेपी को 2-8 सीटें दी गई थी, लेकिन 3 सीटों पर जीत मिली।

2011 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 210-230 दी गई थी, जबकि चुनाव परिणाम में 184 सीटें मिली थी। वहीं लेफ्ट को 60-80 सीटें दी गई थी, लेकिन 60 सीटें जीती थी।

तमिलनाडु में एग्जिट पोल में DMK को बढ़त

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें है। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता है। 9 एग्जिट पोल में से 6 में डीएमके की वापसी के संकेत है।

एजेंसीDMK+AIADMK+टीवीके
पीपुल्स प्लस125–14565–8018–24
मैट्रिज122–13287–11010–12
जेवीसीसी- टाइम्स नाउ75–95128–1478–15
पी मार्क125–14565–8516–26
पीपुल्स इनसाइट120–14060–7030–40
प्रजा पोल148–16861–811–9
एक्सिस माय इंडिया92–11022–3298–120
कामारिया एना.78–9568–8467–81
वोट वाइब103–113114–1244–10
एवरेज1188234

प्रदेश में पिछले तीन पोल्स में से दो अनुमान सही निकले थे। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में DMK+ को 150-180 सीटें दी गई थी, लेकिन पार्टी ने 159 सीटें जीती थी। वहीं AIADMK+ को 50-80 सीटें दी गई थी। इसने 75 सीटें जीती थी।

2016 के विधानसभा चुनाव में DMK+ को 110-115 सीटें दी गई थी। पार्टी ने 98 सीटें जीती थी। वहीं AIADMK+ 95-105 सीटें दी गई थी और चुनाव परिणाम में 134 सीटें जीती थी। वहीं 2011 के चुनाव में एग्जिट पोल में AIADMK+ को 160-190 सीटें दी गई थी और 203 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा DMK को 40 से 70 सीटें दी गई थी। वहीं पार्टी ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी।

केरल में UDF सरकार

केरल में 140 विधानसभा सीटें है और सरकार बनाने के लिए 71 सीटों की आवश्यकता है। केरल में सभी एग्जिट पोल में यूडीएफ को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

एजेंसीLDFUDF+अन्य
वोट वाइब58–6870–800–4
एक्सिस माय इंडिया49–6278–900–3
मैट्रिज60–6575–853–5
पीपुल्स प्लस55–6570–850–3
पी- मार्क62–6971–791–7
जेवीसीसी- टाइम्स नाउ57–6672–822–6
पीपुल्स इनसाइट58–6866–7610–15
एवरेज61763

केरल के पिछले तीन चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों पर नजर डालें तो 2021 में एग्जिट पोल ने LDF+ को 90–110 सीटें और UDF+ को 30–40 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। वास्तविक नतीजों में LDF+ को 99 सीटें मिलीं और उसने सरकार बनाई, जबकि UDF+ को 41 सीटें हासिल हुईं।

2016 के चुनाव में एग्जिट पोल के अनुसार LDF+ को 80–100 और UDF+ को 40–60 सीटें मिलने का अनुमान था। नतीजों में LDF+ को 91 सीटें मिलीं और उसने सरकार बनाई, जबकि UDF+ को 47 सीटें मिलीं।

2011 के चुनाव में एग्जिट पोल ने UDF+ को 70–85 सीटें और LDF+ को 55–70 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। अंतिम नतीजों में UDF+ को 72 सीटें मिलीं और उसने सरकार बनाई, जबकि LDF+ को 68 सीटें प्राप्त हुईं।

असम में एक बार फिर बीजेपी की वापसी

असम में 126 विधानसभा सीटें है और सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की आवश्यकता होगी। 2026 के एग्जिट पोल में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है।

एजेंसीBJP+कांग्रेस+अन्य
एक्सिस माय इंडिया88–10024–360
मैट्रिज85–9525–326–12
पीपुल्स प्लस68–7222–263–5
पी मार्क82–9430–401–5
जेवीसी88–10123–332–5
चाणक्य स्ट्रेटेजीज88–9822–323–5
पोल डायरी86–10115–263–7
वोट वाइब90–10123–330–6
जनमत पोल्स87–9829–300
कामारिया एना.85–9526–390–3
पीपुल्स इनसाइट88–9630–342–4
एवरेज90297

पिछले तीन विधानसभा चुनावों में असम के एग्जिट पोल काफी हद तक सही साबित हुए हैं। 2021 के चुनाव में एग्जिट पोल्स ने BJP+ को 65-85 सीटें और कांग्रेस+ को 40-60 सीटें दी थीं। वास्तविक नतीजे में BJP ने 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई, जबकि कांग्रेस को 50 सीटें मिलीं।

2016 के चुनाव में एग्जिट पोल्स ने BJP+ के लिए 70-90 सीटें और कांग्रेस+ के लिए 30-50 सीटें का अनुमान लगाया था। अंत में BJP+ को 86 सीटें मिलीं और कांग्रेस को 26 सीटें।

2011 के चुनाव में एग्जिट पोल्स ने कांग्रेस को 65-85 सीटें और AGP को 20-40 सीटें बताई थीं। वास्तविक परिणाम में कांग्रेस ने 78 सीटें जीतकर सरकार बनाई और AGP को 18 सीटें मिलीं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम